×

एक बार नहीं दो बार होगी सोनम बनेंगी दुल्हन, वेडिंग डेस्टिनेशन भी बुक

suman
Published on: 3 Feb 2018 4:41 AM GMT
एक बार नहीं दो बार होगी सोनम बनेंगी दुल्हन, वेडिंग डेस्टिनेशन भी बुक
X

मुंबई:एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में छाई हुई है। हर रोज उनकी शादी को लेकर कोई न कोई नई खबर सामने निकलकर आती है। दरअसल खबर यह कि सोनम कपूर एक नहीं बल्कि दो-दो बार शादियां करने वाली है।

यह पढ़ें...VIDEO:शादी के बाद अनुष्का का ये रुप देखकर, विराट की हो गई बोलती बंद

जून के महीने में सोनम अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी करने जा रही हैं। दोनों, लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। इसके अलावा सोनम के होम प्रोडक्शन की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' भी जून में ही रिलीज होने वाली है।'वीरे दी वेडिंग' एक गर्ल गैंग की कहानी है जो शादी में शामिल होने के लिए इकट्ठा होती हैं।

आपको बता दें कि सोनम कपूर इस फिल्म में दुल्हन के लुक में नजर आएंगी। मतलब रियल लाइफ के साथ-साथ वो रील लाइफ में भी शादी करने वाली हैं। जिस वजह से आप सोनम को एक ही महीने में दो बार दुल्हन के लुक में देख पाएंगे। आपको बता दें कि जोधपुर में सोनम कपूर की भव्य शादी होगी। यहां पर उनका वेडिंग डेस्टिनेशन भी बुक कर लिया है। अनिल कपूर भी अपनी लाडली बेटी की शादी में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है।

suman

suman

Next Story