×

महाकुंभ का विशेष पर्व: माघ पूर्णिमा का स्नान

महाकुंभ का विशेष पर्व: महाकुंभ का अगला पवित्र स्नान माघ पूर्णिमा के दिन 12 फरवरी को है। इसके बाद माघ महीना खत्म होकर फाल्गुन का महीना शुरू हो जाएगा।

Network
Newstrack Network
Published on: 11 Feb 2025 2:40 PM IST
Magh Purnima
X

Magh Purnima

Magh Purnima: महाकुंभ का अगला पवित्र स्नान माघ पूर्णिमा के दिन 12 फरवरी को है। इसके बाद माघ महीना खत्म होकर फाल्गुन का महीना शुरू हो जाएगा। माना जाता है कि माघ पूर्णिमा के दिन संगम तट पर स्नान करने से कई जन्मों के पापों का नाश हो जाता है, साथ ही जातक को मृत्यु पश्चात मोक्ष की प्राप्ति होती है।

पूर्णिमा तिथि

- माघ पूर्णिमा की पूर्णिमा तिथि 11 फरवरी को शाम 6:56 मिनट से शुरू हो जाएगी और 12 फरवरी को शाम 07:22 मिनट तक रहेगी।

- उदयातिथि के अनुसार 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा का स्नान किया जाएगा।

- माघ पूर्णिमा के दिन सुबह सौभाग्य योग रहेगा। इसके बाद सुबह 08:06 मिनट पर शोभन योग लग जाएगा। इसके अलावा शिववास योग भी बनेगा।

- माघ पूर्णिमा के दिन कथा, हवन और भोज के साथ कल्पवास का पारण होगा यानी कल्पवास समाप्त हो जाएगा। इस बार महाकुंभ में देश भर से आए 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने कल्पवास किया है। कल्पवासी गंगा जी में जौ विसर्जित करेंगे और तुलसी जी के पौधे को साथ घर ले जाएंगे। पूजन और दान के बाद कल्पवासी अपने घरों की ओर लौटेंगे।

- पद्मपुराण के अनुसार पौष पूर्णिमा से माघ पूर्णिमा तक एक माह संगम तट पर व्रत और संयम का पालन करते हुए सत्संग का विधान है। कुछ लोग पौष माह की एकादशी से माघ माह में द्वादशी के दिन तक भी कल्पवास करते हैं।

- अभी महाकुम्भ को 15 दिन और दो महत्वपूर्ण स्नान पर्व शेष हैं।

- माघ पूर्णिमा स्नान के लिए प्रयागराज में ट्रैफिक की नई व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने निर्देश दिया है कि 11 फरवरी को शाम 5 बजे से 12 फरवरी तक मेला क्षेत्र में किसी भी तरह का वाहन प्रतिबंधित रहेगा।



Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

Content Writer

Content Writer

Next Story