×

जाह्नवी की तुलना श्रीदेवी से होने पर, बोनी कपूर ने अपनी बेटी के लिए कही ऐसी बात!

suman
Published on: 29 Jan 2018 8:24 AM GMT
जाह्नवी की तुलना श्रीदेवी से होने पर, बोनी कपूर ने अपनी बेटी के लिए कही ऐसी बात!
X

मुंबई: श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाहन्वी कपूर फिल्म धड़क के साथ इस साल अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। जाहन्वी की बॉलीवुड में एंट्री और जाहन्वी की श्रीदेवी से तुलना पर पापा बोनी कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा कि जाहन्वी कपूर का अपना एक व्यक्तित्व है। वो कभी भी फिल्मों में अपनी मां को कॉपी करने की कोशिश नहीं करेगी।

उन्हें पूरी उम्मीद है कि जब लोग उसे स्क्रीन पर देखेंगे तो वो यह नहीं कहेंगे कि जाहन्वी अपनी मां की तरह अदाकारी कर रही है। जाहन्वी अपनी पहली फिल्म से ही लोगों को यह जता देगी कि वो श्रीदेवी की बेटी से अलग हटकर भी कुछ है। बोनी कपूर ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, अगर जाहन्वी को दर्शकों के बीच अपनी एक खास जगह बनानी है तो उसे अपना अनोखा अंदाज दिखाकर सबका दिल जीतना होगा। वो काफी मेहनती है और उसमें अपनी समझ भी है।

यह पढ़ें...पद्मावत के लिए कुछ ऐसी थी पैरेंट्स की प्रतिक्रिया, दीपिका के चेहर पर आ गई मुस्कान

उन्हें पूरी उम्मीद है कि वो लोगों को निराश नहीं करेगी। जाह्नवी ईशान के साथ फिल्म 'धड़क' की शूटिंग कर रही है। 'धड़क' मराठी फिल्म 'सैराट' का हिंदी रीमेक है।

suman

suman

Next Story