×

जिन लड़कों को आती है STORY सुनानी, जल्द बनती है उनकी प्रेम कहानी

By
Published on: 21 Aug 2016 10:38 AM GMT
जिन लड़कों को आती है STORY सुनानी, जल्द बनती है उनकी प्रेम कहानी
X

लखनऊ: आजकल के टाइम में अगर किसी लड़के की गर्लफ्रेंड ना हो, तो लोग उसे ऐसे बेकार समझते हैं, जैसे लोग पुराने न्यूजपेपर को। मतलब लोग या तो चिढ़ाते हैं या तो उसमें कोई न कोई कमी समझते हैं? ऐसे में उन लड़कों का दर्द तो वो ही समझ सकते हैं। बेचारे देखने में भी किसी मॉडल से कम नहीं होते, लेकिन गर्लफ्रेंड के नाम पर जीरो होते हैं। लड़कियों से बात करने में इनके दिलों की धड़कने तेज हो जाती हैं, उनका दिल जीतने में डरते हैं।

लेकिन अब आपको ये जानकर हैरानी होगी कि ऐसे लड़कों को परेशान होने की जरुरत नहीं। वे भी आसानी से लड़कियां पटा सकते हैं, मतलब अपने लिए गर्लफ्रेंड ढूंढ सकते हैं। सिंगल लड़कों को ये जानकार ख़ुशी होगी कि अगर उन्हें कहानियां आती हैं और वे इसे सुनाने की महारत रखते हैं, तो आप कुछ ही समय में किसी भी लड़की का दिल जीत सकते हैं।

story boys

कहानी सुनाने वाले लड़कों को सेक्सी समझती हैं लड़कियां

बता दें कि कहानी सुनाने वाले लड़कों को लड़कियां ज्यादा अट्रैक्टिव और सेक्सी समझती हैं। जो अच्छी कहानियां सुनाने वाले होते हैं। ऐसा हाल ही में एक रिसर्च से पता चला है कि लड़कियां अच्छी कहानियां सुनाने वाले लड़के को अधिक समझती हैं और उन्हें लॉन्ग टाइम पार्टनर के रूप में देखती हैं। इसका कारण यह है कि कहानियां सुनाने वाले लड़के जानते हैं कि कि कैसे जुड़ा जाए, कैसे फीलिंग्स का इजहार किया जाए और कैसे दिल की बात कही जाए?

लड़का बताता है कि वह उसे लाइक करता है

कहानी सुनाते वक्त लड़का यह भी संकेत करता है कि वह इंट्रेस्टिंग और ओपन टाइप का है और वह लड़की को हर तरह से खुश रख सकता है। कहानियां गहरी मीनिंग लिए होती हैं। किसी रिलेशन को बेहतर करने में सारी रात बातचीत करना और कहानियां सुनाना इंपॉर्टेंट रोल निभाता है। एक-दूसरे को कहानियां सुनाने से आपको यह याद करने में भी मदद मिलती है कि आप एक-दूसरे की तरफ पहली बार क्यों अट्रैक्ट हुए थे? जिस तरीके से लोग अपनी कहानी का सुनाते हैं, वह उनके शारीरिक और मानसिक सेहत पर भी गहरा असर डालती है।

Next Story