×

अच्छा तो इसलिए लड़कियों को पसंद आते हैं दाढ़ी वाले लड़के

suman
Published on: 12 Oct 2017 8:53 AM GMT
अच्छा तो इसलिए लड़कियों को पसंद आते हैं दाढ़ी वाले लड़के
X

जयपुर: सबकी अपनी पसंद होती है। कुछ लड़कों को जहां लड़कियों की खूबसूरती मायने रखती है वहीं लड़कियों को हैंडसम लड़के पसंद आते है। वैसे तो लड़कियों के मामले में लड़के अपने विचार खुलकर रखते है, लेकिन लड़कियां अपनी पसंद बताने से झिझकती है। वैसे एक सर्वे में पता चला है कि लड़कियों को क्लीन शेव लड़कों से ज्यादा दाढ़ी वाले लड़के पसंद आते हैं।

लड़कियों की नजर में ऐसे लड़के ज्यादा आकर्षक और मजबूत होते हैं। ये लड़के रफ एंड टफ भी लगते है। तभी तो आजकल लड़कियां इमरान हाशमी, जॉन अब्राहम, ऋतिक रोशन, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर जैसी दाढ़ी रखने वाले लड़कों की दीवानी है। इन बातों के अलावा भी दाढ़ी वाले ब्वॉयफ्रेंड को डेट करने के बहुत से कारण हैं।

यह भी पढ़ें...ना सर्जरी ना कोई दवाई, इन घरेलू तरीकों से हटाएं गर्दन, हाथ व पीठ के मस्से

हॉट एंड सेक्सी

लड़कियों का मानना होता है कि जो लड़के दाढ़ी रखते है वो ज्यादा हॉट लगतो है। दाढ़ी रखने वाले लड़के सभी को अट्रैक्ट भी करते हैं। उनकी नजर में वो ज्यादा हैंडसम और सेक्सी होते हैं।

क्रिएटिविटी में माहिर

दाढ़ी रखने वाले लड़के, लड़कियों को ज्यादा क्रिएटिव लगते हैं। वे ज्यादा बातूनी और सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने वाले होते है। उनकी अलग पहचान होती है। भीड़ में भी अलग नजर आते है।

मैच्योर

दाढ़ी रखने वाले लड़के मैच्योर नजर आते हैं और लड़कियों को मैच्योर लड़के पसंद होते हैं। लड़कियों को दाढ़ी रखने वाले लड़के ज्यादा समझदार लगते हैं। लड़कों की अलग-अलग स्टाइल की दाढ़ी लड़कियों को काफी पसंद आती है।

यह भी पढ़ें...मोटापा नहीं बनेगा आपका दुश्मन, इन हेयर स्टाइल से खुद को बनाएं स्लिम

अग्रेसिव

ज्यादातर लड़कियों का मानना है कि ऐसे लड़के ज्यादा अग्रेसिव होते हैं और उन्हें ऐसे लड़के पसंद होते हैं। लड़कियों को लगता है कि ऐसे लड़के अपनी बातों को लेकर ज्यादा गंभीर होते हैं।

प्यार में अव्वल

दाढ़ी रखने वाले लड़के ना सिर्फ अट्रैक्टिव होते है, बल्कि प्यार में भी विश्वसनीय होते है। वे अपने पार्टनर का पूरा ख्याल रखते हैआत्मविश्वास से पूर्ण होते हैं

suman

suman

Next Story