×

जीवन में होना है सफल तो इन बदलावों को अपनाकर राह करें आसान

suman
Published on: 22 Oct 2017 8:10 AM GMT
जीवन में होना है सफल तो इन बदलावों को अपनाकर राह करें आसान
X

जयपुर: जीवन में हम सफल होना चाहते हैं आगे बढ़ना चाहते है।लेकिन आगे बढ़ते नहीं हैं। क्योंकि हम बदलाव के बारे में समझ ही नहीं पाते हैं। ऐसे कुछ कारण होते है जो अवरोध करते हैं लेकिन कुछ कारणो से पता लगेगा कि आगे बढ़कर अपने सपनों को पूरा करने की बारी बी आती है। बदलाव को अपनाने की है। जानिए इन कारणों के बारे में... सबसे पहले समझिए कि सब कुछ बदलेगा। चाहे हम उन बदलावों को अपनाएं या नहीं। बदलाव तो होगा ही। अच्छा होगा ,अगर हम आगे आकर खुद इन बदलावों को अपनाएं।

यह भी पढ़ें...जानिए क्या है गतिमार स्टाइल,यहां हजारों साल से चली आ रही है ये परंपरा

आगे बढ़ने का सबसे बड़ा फायदा है कि इससे आपकी सोच सकारात्मक रहती है। नई चुनौतियों को सफलतापूर्वक अपनाने से सोच बदलती है। नए विचार आते हैं। आगे से आगे बढ़ना आसान हो जाता है।

जब भी आगे बढ़ने के बारे में सोचें तो एक बात हमेशा याद रखिए कि नए मौके आपका इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इन मौकों को हासिल करने के लिए आगे बढ़ते रहना बहुत जरूरी है। अपने कंफर्ट ज़ोन से बाहर निकला पड़ेगा।

जीवन इतना ही नहीं है। अब जिंदगी लंबी है, इसलिए आगे बढ़िए और बदलावों को अपनाएं। नए-नए अनुभव मिलेंगे। जीवन में बहुत कुछ करने का मौका भी मिलेगा।

एक जगह रुककर या अपने कंफर्ट ज़ोन में बैठे रहकर आगे बढ़ना बहुत मुश्किल होगा। जीवन में आगे बढ़ने के लिए बाहर निकलना जरूरी है। बदलावों को अपनाना होगा।

यह भी पढ़ें.. हेल्थ हेल्थ : वजन कम करने के लिए नेगेटिव कैलोरी भी सहायक

जो बीत चुका है उसे बदला नहीं जा सकता है। लेकिन आगे वाले समय को खूबसूरत बनाया जा सकता है। इसके लिए आगे बढ़िए। नई चुनौतियों को अपनाएं। सुंदर भविष्य के कारण बदसूरत अतीत भी ठीक लगेगा।

पुरानी बातों को पकड़कर बैठे रहने से खुद को ही दर्द पहुंचेगा। किसी दूसरे को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इसलिए पुराने दर्द को भूलकर आगे बढ़ते चले जाएं।

suman

suman

Next Story