×

करोड़ों की कमाई करने वाले इस एक्टर के पिता ने होटलों में प्लेट धोकर किया था गुजारा

suman
Published on: 18 Sep 2017 5:55 AM GMT
करोड़ों की कमाई करने वाले इस एक्टर के पिता ने होटलों में प्लेट धोकर किया था गुजारा
X

मुंबईः सुनील शेट्टी उन चुंनिदा सुपरस्टार्स में से हैं, जिनका कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं था। एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाले सुनील शेट्टी हर साल लगभग 100 करोड़ रुपए की कमाई करते हैं। उनके पास किसी चीज की कमी नहीं है, लेकिन उनके पास हमेशा से ये सब नहीं था।सुनील शेट्टी ने 110 फिल्मों में काम किया है और हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘जेंटलमैन’ में वह कर्नल की रोल में नजर आए थे। लेकिन क्या जानते हैं सुनील शेट्टी के पिता कभी होटल में काम करते थे, जहां उन्हें प्लेट तक धोनी पड़ती थी।

यह भी पढ़ें...BREAK-UP: जूही-सचिन का 8 साल का रिश्ता टूटने वाला, दोनों लेंगे तलाक

एक इंटरव्यू में सुनील ने कहा था कि कभी उनके पिता रेस्त्रां में प्लेट साफ करते थे। 2013 में अपने नए डेकोरेशन शो-रूम को लॉन्च करते समय उन्होंने कहा था। यह वही जगह है जहां उनके पिता वीरप्पा शेट्टी काम किया करते थे। सुनील शेट्टी के पिता ने 9 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। लंबे स्ट्रगल के बाद 1943 में सुनील के पिता ने एक पूरी बिल्डिंग खरीद ली थी जो कि वर्ली के फोर सीजन होटल के बगल में है।

यह भी पढ़ें..69th एमी अवॉर्डस 2017: व्हाइट गाउन में प्रियंका चोपड़ा ने बिखेरा जलवा

suman

suman

Next Story