×

योगी के मंत्री का राहुल-अखिलेश पर कटाक्ष, बोले- लोगों को कर रहे गुमराह

निकाय चुनाव के अंतिम दिन योगी सरकार के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य कांग्रेस और राहुल पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि अमेठी सांसद को अमेठी के लोगों की चिंता नहीं

By
Published on: 21 Nov 2017 3:43 AM GMT
योगी के मंत्री का राहुल-अखिलेश पर कटाक्ष, बोले- लोगों को कर रहे गुमराह
X

अमेठी: निकाय चुनाव के अंतिम दिन योगी सरकार के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य कांग्रेस और राहुल पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि अमेठी सांसद को अमेठी के लोगों की चिंता नहीं है, वे लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं कैबिनेट मंत्री ने कांग्रेस को बड़े घोटाले वाली पार्टी बताया।

यह भी पढ़ें: राहुल गुजरात में हार से ठीक पहले बनाए जा रहे अध्यक्ष : BJP

कांग्रेस नेता अपने भ्रष्टाचार वाले घोटाले को छुपाने के लिए भाजपा पर लगा रहे बेबुनियाद आरोप

अमेठी के गौरीगंज में कई नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने आवास विकास राज्य मंत्री सुरेश पासी के साथ मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूर्णतया भ्रष्टाचार में लिप्त है।

यह भी पढ़ें: 11 दिसंबर को राहुल बन सकते हैं पार्टी अध्यक्ष, CWC की बैठक में हुआ फैसला

कांग्रेस नेता बड़े-बड़े घोटाले कर रहे थे, जिससे जनता को सबक लेना चाहिए और देश व प्रदेश में इसका खात्मा करना चाहिए। उन्होंने राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी के राफेल घोटाले पर भाजपा के ऊपर लगाए आरोप का पलटवार करते हुए कहा कि ''कांग्रेस नेता अपने भ्रष्टाचार वाले घोटाले को छुपाने के लिए भाजपा पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं''।

उन्होंने कहा कि "आज हर घर में गैस है तो वह भाजपा की देन है, लोगों के पास रहने के लिए मकान है तो वह भाजपा की देन है, महिलाएं सुरक्षित हैं तो भाजपा की देन है"। सपा पर आक्रामक रुख दिखाते हुए उन्होंने कहा कि सपा गुंडों व अराजक तत्वों की पार्टी है।

सपा के राज में कानून अंधा, बहरा, गूंगा था

उन्होंने कहा पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यकाल में महिलाएं, बहन, बेटियां सुरक्षित नहीं थीं, जनता में भय का वातावरण बना रहता था, अपराधियों को गिरफ्तार करने की पुलिस हिम्मत नहीं जुटा पाती थी। उन्होंने कहा कि सपा के राज में कानून अंधा था, बहरा था, गूंगा था। उन्होंने कहा आज भाजपा सरकार में जनता में अमन चैन का माहौल है, जनता अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही है।

Next Story