×

अरबपति हैं ये भिखारी: संपत्ति जान 'सदमे' में आ जाएंगे आप

आप सोच भी नहीं सकते कि आप जिन भिखारियों को भीख देते हैं उनकी आमदनी इतनी है कि भीख देने वाला ही उनके सामने भिखारी नजर आएगा। जी हाँ! यह बात सच है, आज हम आपको विश्व के उन प्रमुख अमीर भिखारियों के बारे में बताएंगे, जिनकी संपत्ति सुन आप दांतो तले उंगली दबा लेंगे, तो आइए देखते हैं कि कौन हैं वो भिखारी...

Shivakant Shukla
Published on: 23 Feb 2020 10:27 AM GMT
अरबपति हैं ये भिखारी: संपत्ति जान सदमे में आ जाएंगे आप
X

नई दिल्ली: वैसे तो मजबूरी में ही व्यक्ति भीख मांगता है, लेकिन आपने कभी सोचा है कि हाथ पैर सब कुछ सही होने के बावजूद भी लोग क्यों भीख मांगते ​हैं। आपने अक्सर देखा होगा कि कभी भी किसी भिखारी को जब कोई कहता है कि हम आपको काम देते हैं तो वह आपको उल्टा जवाब दे देंगे या आपसे दूर चले जायेंगे। दरअसल, जो लोग भीख मांगते हैं वह सच में कुछ काम करना ही नहीं चाहते हैं।

आप सोच भी नहीं सकते कि आप जिन भिखारियों को भीख देते हैं उनकी आमदनी इतनी है कि भीख देने वाला ही उनके सामने भिखारी नजर आएगा। जी हाँ! यह बात सच है, आज हम आपको विश्व के उन प्रमुख अमीर भिखारियों के बारे में बताएंगे, जिनकी संपत्ति सुन आप दांतो तले उंगली दबा लेंगे, तो आइए देखते हैं कि कौन हैं वो भिखारी...

(1.) संभाजी काले

यह मुंबई में भीख मांगते हैं, करीब 1 दिन की इनकी कमाई 1000 से ऊपर की है, इस व्यक्ति ने भीख मांग कर एक शानदार फ्लैट और दो मकान भी बनाए हैं, जिसके भाड़े से बहुत तरक्की कर रहा है और आज भी यह भीख ही मांगता है।

(2.) ईशा

यह 100 वर्षीय आधी उम्र की महिला थी, जिनके मृत्यु के बाद जब उनकी कुल संपत्ति का खुलासा किया गया तो, पता चला कि वह करीब 300 मिलियन डॉलर की मालकिन थी।

(3.) लक्ष्मी देवी

यह भी मुंबई की सड़कों पर भीख मांगती हैं, जहां पर उन्होंने बैंक में करीब 16 डिब्बे सिक्के के जमा करवाएं, जब उसकी गिनती की गई, तो वह करीब 200 मिलियन के लगभग थी।

(4.) बिल एंडरसन

यह बंदा अमेरिका का रहने वाला है, और करीब प्रत्येक दिन भीख मांग कर $200 कमा लेता है, और महीने का $6000 यह आराम से कमा लेता है, इसके हिसाब से आप सोच सकते हैं, कि इसके पास कितनी बड़ी तादाद में संपत्ति मौजूद होगी।

(5.) साइमन राइट

इसके बारे में कहा जाता है, कि यह लंदन का भिखारी 1 दिन भीख मांग कर, करीब 7 दिन शानदार जिंदगी जीता है, और इसके पास एक शानदार फ्लैट भी मौजूद है।

(6.) कृष्ण कुमार गीते

यह मुंबई का रहने वाला व्यक्ति है, जो चरनी रोड पर भीख मांगता है, यह दिन का करीब ₹1500 कमा लेता है। इसके हिसाब से आप अनुमान लगा सकते हैं, कि यह कितने की सैलरी उठाता होगा, इतना तो एक इंडिया के पढ़े-लिखे व्यक्ति को भी नहीं मिलती।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story