×

लड़कों को अगर दिखना है अट्रैक्टिव और हैंडसम, तो आजमाएं ये सिंपल से ऑप्शन

By
Published on: 14 Dec 2016 7:29 AM GMT
लड़कों को अगर दिखना है अट्रैक्टिव और हैंडसम, तो आजमाएं ये सिंपल से ऑप्शन
X

handsome

नई दिल्ली: खूबसूरत दिखना हर किसी का सपना होता है फिर वह चाहे लड़का हो या लड़की। आजकल लड़कियां खूबसूरत दिखने के लिए तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का यूज करती हैं। वहीं आजकल के लड़के भी अट्रैक्टिव दिखने के लिए तरह-तरह के उपाय अपनाने लगे हैं। वो जमाने गए जब लड़के मेकअप से शर्माते हैं। वह भी अट्रैक्टिव दिखने के लिए जमकर ब्यूटी प्रोडक्ट्स का यूज कर रहे हैं।

लड़कों को अट्रैक्टिव दिखने के लिए कौन से उपाय आजमाने चाहिए इस बारे में बताते हैं आपको कुछ टिप्स।

आगे की स्लाइड में जानिए लड़के कैसे दिखेंगे अट्रैक्टिव

scrub

मेकअप का शौक रखने वाले लड़कों को मेकअप से पहले अच्छे से शेविंग कर लेनी चाहिए। इससे अट्रैक्टिव लुक मिलता है। इसके लिए लड़कों को चाहिए कि स्क्रब को हल्के हाथों से स्किन पर रगड़ते हुए गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। वहीं शेविंग के कुछ टाइम के बाद चेहरे को स्क्रब या फेसवॉश से साफ़ करना चाहिए, ताकि जलन न फील हो।

आगे की स्लाइड में जानिए अट्रैक्टिव दिखने के लिए लड़के क्या करें

skin-toner

लड़कों की स्किन थोड़ी सी हार्ड होती है। इसलिए उन्हें पीएच बैलेंस बनाए रखने के लिए अच्छी कंपनी का टोनर लगाना चाहिए। साथ ही स्किन को सॉफ्ट बनाए रखने के लिए मॉश्चराइजर लगाना नहीं भूलना चाहिए।

आगे की स्लाइड में जानिए डार्क सर्कल्स छुपाने के लिए क्या करें लड़के

conseelar

आजकल ज्यादा देर तक मोबाइल फोन और कंप्यूटर यूज करने से लड़कों की आंखों के नीचे भी डार्क सर्कल्स हो जाते हैं। इन्हें छिपाने के लिए आप कंसीलर का यूज कर सकते हैं। वहीं चेहरे के झाइयों, दाग-धब्बों, पिंपल्‍स को छिपाने के लिए आप फाउंडेशन का भी यूज कर सकते हैं। वहीं पसीने से अपने मेकअप को खराब होने से बचाने के लिए लड़कों को हमेशा वाटरप्रूफ फाउंडेशन लगाना चाहिए।

आगे की स्लाइड में जानिए अट्रैक्टिव दिखने के लिए लड़कों के लिए यूजफुल टिप्स

lip-balm

कभी-कभी अट्रैक्टिव दिखने के लिए लड़के ज्यादा मेकअप लगा लेते हैं। जो कि अच्छा नहीं लगता नैचुरल लुक और चमकदार चेहरे के लिए टिंटेड मॉइश्चराइजर लड़कों के लिए बेटर ऑप्‍शन होता है। यह स्किन को धूप से तो बचाता ही है। साथ ही सॉफ्ट भी रखता है। होठों को सॉफ्ट रखने के लिए लिप बाम का यूज करना चाहिए।

आगे की स्लाइड में जानिए लड़के किन बातों का रखें ध्यान

eye

आजकल तो लड़कों में भी आईलाइनर लगाने का ट्रेंड चालू हो गया है। इसके लिए लड़कों को हल्के हाथों से मस्कारा लगाना चाहिए। इसके साथ ही भीड़ से अलग नजर आने के लिए लड़के हल्के रंग के शेड वाले मस्कारा या लाइनर लगा सकते हैं। जिन लड़कों का चेहरा ऑयली होता है, उन्हें कॉम्पैक्ट पाउडर का भी यूज करना चाहिए।

Next Story