×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

ससुराल वालों के साथ रिश्तों में चले दो-चार कदम, ना बनाएं मीलों का फासला, जानिए कैसे?

suman
Published on: 22 Sep 2018 5:00 AM GMT
ससुराल वालों के साथ रिश्तों में चले दो-चार कदम, ना बनाएं मीलों का फासला, जानिए कैसे?
X

जयपुर: कहते हैं शादी दो लोगों का नहीं, बल्कि दो परिवारों का मेल है, लेकिन कई बार न चाहते हुए भी ससुराल से रिश्ते खराब होने लगते हैं। जिसका असर किसी एक रिश्ते पर नहीं बल्कि पूरे परिवार पर पड़ता है। इसलिए ऐसे ही 5 आसान टिप्स जिन्हें आजमाकर अपने ससुराल के रिश्तों में आई दूरियों को नजदीकियों में बदल पाएगीं।

* रिश्ता कोई भी हो, अगर उसमें सम्मान की कमी हो, तो उसका कुछ दिनों में ही बिखरना तय होता है। इसी तरह अगर ससुराल में लड़के और लड़की दोनों को ही अपने-अपने रिश्ते बनाए रखने हैं, तो उसमें सभी लोगों को सम्मान देना बेहद जरूरी है।

कहीं आपका बच्चा भी तो नहीं है दूर इन रिश्तों से तो जान लें क्या होगा नुकसान

* अक्सर छोटी-छोटी बातें रिश्तों में कई बार इतना बड़ा बन जाती हैं कि समस्या का असर अन्य परिवार के सदस्यों पर भी पड़ने लगता है और दोनों ही परिवारों में बात तक बंद हो जाता है।

* ऐसे में लड़के और लड़की दोनों को ही अपने-अपने परिवारों को साथ लेकर समस्या पर चर्चा करनी चाहिए, जिससे समस्या को सुलझाया जा सके और रिश्तों को बरकरार रखा जा सके।

* अगर लड़के और लड़की में सें जिसके भी अपने ससुराल से रिश्ते खराब चल रहे हो, तो उन रिश्तो को सुधारने के लिए ज्यादा से ज्यादा क्वॉलिटी टाईम बिताना चाहिए, जिससे अपने ससुराल के लोगों को अच्छे से समझ पायेंगे, साथ ही उनकी पसंद-नापसंद को जान पायेगें।

* अगर किसी लड़के या लड़की के अपने ससुराल से रिश्तों में किसी वजह से दरार आ गई है, और उसे दूर करना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले अपने ईगो को साइड रखकर रिश्तों में सुधार लाने के लिए पहल करनी होगी।

चमत्कारी धागा है, अनंता सारे वैभव देगा जानिये कैसे

* अगर अपने ससुराल वालों से रिश्ते सुधारना चाहते हैं, तो उनसे सीमित अपेक्षा ही रखें। दरअसल, हर शख्स का चीज को देखने का नजरिया का अलग-अलग होता है।

* ऐसे में ये सोचना कि सास आपके कामों में कमियां न निकालें तो ये होना मुश्किल है। इसलिए ससुराल के लोगों से अपेक्षाएं कम रखते हुए, बस हंसते-मुस्कुराते अपना काम करते रहिए।

suman

suman

Next Story