×

चमचमाएगा किचन का हर एक सामान, कुछ यूं करें इन घरेलू उपायों का इस्तेमाल

क्राकरी के बर्तनों में अक्सर चाय-कॉफ़ी के धब्बे रह जाते हैं। इन्हें साफ़ करने के लिए गरम पानी में सिरका डालकर 1 घंटे तक बर्तन उसमें डुबो दें।

By
Published on: 27 Feb 2017 10:31 AM GMT
चमचमाएगा किचन का हर एक सामान, कुछ यूं करें इन घरेलू उपायों का इस्तेमाल
X

kitchen

लखनऊ: होली का त्योहार आने वाला ।है लोग घरों से लेकर कपड़ों तक सब कुछ चमकाने में लग गए हैं। कुछ लोगों ने तो घर की सफाई भी शुरू कर दी है। कुछ लोगों ने सफाई की शुरुआत किचन से की है। लोग इतनी मेहनत करते हैं, पर कई बार बर्तनों में वो चमक नहीं आती है। जो आनी चाहिए खाने के बर्तनों में अगर चमक हो, तो खाने में भी मन लगता है।

-कई बार हम लोगों को कुछ घरेलु नुस्खे न पता होने से बर्तनों की चमक खोटी जाती है। हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताते हैं, जिनसे आप कम मेहनत में घर के बर्तनों को चमका सकती हैं।

-अगर आपकी मेहनत के बाद भी बर्तनों में दाग-धब्बे नजर आते हैं, तो सिरके में नमक का घोल मिलाकर उन धब्बों पर अप्लाई करें। कुछ देर बाद हल्का रगड़ दें। दाग तो दूर होंगे ही, बर्तनों में भी चमक आ जाएगी।

-जिन बर्तनों को कम यूज किया जाता है, उन पर ग्रीस अप्लाई करके रखें।

-नींबू-पानी पीने के बाद उसके छिलकों को फेंके नहीं। रोटी बनाने के बाद उस पर उसे मल दें। इससे तवा चमक जाएगा।

आगे की स्लाइड में जानिए किचन के बर्तनों को चमकाने के आसान घरेलू उपाय

-अगर प्रेशर कुकर अंदर से काला हो जाए, तो खाना बनाने के बाद नींबू की 2 फांकें गरम पानी में डालकर उबालें। ऐसा करने से कुकर का कालापन ख़त्म हो जाएगा।

-जले हुए बर्तनों को साफ़ करने के लिए उसमें एक प्याज काटकर डालिए। एक ग्लास पानी मिलाकर उबालने से बर्तन साफ़ हो जाएगा।

-चिकने बर्तनों को हमेशा पहले चोकर से साफ कर लें, इसके बाद किसी अच्छे साबुन से बर्तनों में चमक आएगी।

-तांबे और पीतल के बर्तनों को साफ़ करने के लिए मैथोलेटेड स्प्रिट को कपड़े में लगा कर उस से साफ करें। इससे बर्तनों में चमक आती है।

-कई बार तांबे और पीतल के बर्तनों पर हरे रंग के धब्बे बन जाते हैं, जिन्हें नौसादर व नमक मिले घोल से आसानी से हटाया जा सकता है।

आगे की स्लाइड में जानिए किचन के बर्तनों को चमकाने के आसान घरेलू उपाय

-बोन चाइना की क्राकरी वाले बर्तनों को नींबू और ब्लीच से ही साफ़ करना चाहिए।

-क्राकरी के बर्तनों को स्टील के बर्तनों के साथ नहीं धोना चाहिए।

-क्राकरी के बर्तनों में अक्सर चाय-कॉफ़ी के धब्बे रह जाते हैं। इन्हें साफ़ करने के लिए गरम पानी में सिरका डालकर 1 घंटे तक बर्तन उसमें डुबो दें। कुछ देर में साफ़ करने पर बर्तन चमक जाएंगे।

- नॉनस्टिक बरतनों को मुलायम स्पंज या प्लास्टिक के झावे से साफ करें।

Next Story