×

जूस पीते समय अगर नहीं रखेंगे इन 5 बातों का ध्यान, तो हो सकते हैं परेशान

By
Published on: 4 Nov 2016 9:32 AM GMT
जूस पीते समय अगर नहीं रखेंगे इन 5 बातों का ध्यान, तो हो सकते हैं परेशान
X

juice

लखनऊ: हेल्थ के मामले में फल और फलों का जूस दोनों ही बहुत मायने रखते हैं। इनसे न केवल शरीर में चुस्ती-फूर्ती बनी रहती है, बल्कि शरीर भी फिट रहता था। कभी भी शरीर में कमजोरी अगर आ जाए और आप जूस पीना शुरू कर दें, तो आपको काफी आराम मिलता है। इससे शरीर को रोगों से लड़ने की ताकत भी मिलती है। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि जूस पीने के भी कई तरीके होते हैं। जूस पीते वक्त अगर आप इन ख़ास बातों का ध्यान नहीं रखते हैं, तो आपको बाद में दिक्कतें हो सकती हैं। सावधानी के साथ जूस न पीने से जूस शरीर को फायदा पहुंचाने के बजाय नुकसान ही पहुंचाता है।

तो जूस पीते वक्त आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और किस तरीके से जूस पीना चाहिए, इस बारे में हम आपको बताते हैं इन तरीकों को अपनाकर आप जूस का पूरा फायदा उठा सकती हैं।

आगे की स्लाइड में जानिए जूस पीते समय ध्यान रखने योग्य बातें

juice3

जूस में चीनी न मिलाएं: जूस में नेचुरल तरीके से मिठास पाई जाती है। लेकिन फिर भी कई बार लोग जरा भी जूस मीठा कम होने पर उसमें चीनी मिला लेते हैं। पर आपको जानकर हैरानी होगी कि जूस में चीनी मिलकर पीने से जूस शरीर के लिए नुकसानदायक साबित होता है।

आगे की स्लाइड में स्लाइड में जानिए कैसे लोग न पिएं कभी जूस sugar

बीपी/शुगर की प्रॉब्लम में जूस न पिएं: जो लोग अक्सर बीमार रहते हैं, उन्हें जूस की जरूरत ज्यादा होती है। इससे उन्हें एनर्जी मिलती है। लेकिन आपको बता दें कि कभी भी ब्लड प्रेशर या शुगर के मरीज को जूस नहीं पीना चाहिए। यह शरीर के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। बाहर से मंंगवाए गये जूस का सेवन करने से उनके ब्लड में शुगर का लेवल और ज्यादा बढ़ जाएगा। जिससे मरीज की जान भी जा सकती है।

आगे की स्लाइड में जानिए कैसा जूस नहीं पिएं

mix-juice

मिक्स जूस न पिएं: कई बार लोग शरीर को ज्यादा फायदा पहुंचाने के चक्कर में अनजाने में खुद को नुक्सान पहुंचा लेते हैं। वह ऐसे कि वह एक साथ 2-3 तरह के फलों का जूस एक साथ मिला लेते हैं और फिर पीते हैं। जिससे शरीर में खतरे बढ़ जाते हैं। इसलिए ऐसा कभी भी न करें।

आगे की स्लाइड में जानिए किस तरह पिएं जूस

juicee

धीरे-धीरे पिएं: जब लोग ऑफिस से लौटते हैं, तो अक्सर बाइक या कार में बैठे-बैठे जल्दी जूस पीने की कोशिश करते हैं। एक बार में ही पूरा गिलास भर जूस गटक जाते हैं। लेकिन जूस को कभी एक बार में नहीं पीना चाहिए। इसे थोड़ा-थोड़ा करके घूंट-घूंट करके पीने से शरीर में डाइजेशन अच्छी तरह से होता है।

आगे की स्लाइड में जानिए जूस पीते समय किस स्थिति में रहें

juice2

जूस खड़े होकर न पिएं: जब भी कभी जूस पीने जाएं या घर में पिएं तो खड़े न रहें खड़े होकर जूस पीने से कई दिक्कतें आती हैं। खड़े होकर जूस पीने से हमारा डाइजेशन कमजोर होता है।

Next Story