×

कुछ इस तरह डायबिटीज पेशेंट्स खाएं फास्ट फूड, हेल्थ पर नहीं होगा कोई बुरा असर

By
Published on: 22 Dec 2016 7:51 AM GMT
कुछ इस तरह डायबिटीज पेशेंट्स खाएं फास्ट फूड, हेल्थ पर नहीं होगा कोई बुरा असर
X

dibetes

लखनऊ: फास्ट फूड किसे पसंद नहीं होता है। बच्चे से लेकर बड़ों को भी अगर कोई पिज्जा-बर्गर ऑफर करता है, तो वह बिना सोचे-समझे खाना शुरू हो जाते हैं। पर आज के टाइम पर लोगों को खाने से पहले अपनी सेहत के बारे में एक बार जरूर सोचना चाहिए। फास्ट फूड को देखते ही खाने के लिए टूट नहीं पड़ना चाहिए खासकर डायबिटीज के मरीजों को।

अगर आपको डायबिटीज है और फिर भी आप फास्ट फूड खाने की चाहत रखते हैं, तो इसके लिए आपको कुछ बातें ध्यान रखने की जरुरत होती है। इससे आप अपनी मनपसंद चीजें भी कहा सकेंगे और आपकी हेल्थ भी सही रहेगी।

डायबिटीज के पेशेंट्स की फास्ट फूड में पहली पसंद पिज्जा होती है। लेकिन ऐसे पेशेंट्स को चीज और फैट वाला पिज्जा खाने के बजाय टॉरटिला और सब्जियों वाला पिज्जा खाना चाहिए।

आगे की स्लाइड में जानिए डायबिटीज के पेशेंट्स रखें और किन बातों का ख्याल

dibetes

- डायबिटीज के पेशेंट्स को डबल या ट्रिपल पैटीज या लेयर वाले बर्गर के बजाय सिंगल बर्गर खाना चाहिए। इसके अलावा पेशेंट्स को चिकन, टर्की या वेज बर्गर खाना हेल्दी हो सकता है।

- डायबिटीज के पेशेंट्स की दिन की शुरुआत के लिए मफिन्स सबसे बेस्ट ऑप्शन हैं। लेकिन यह भी ध्यान रखें कि मफिन्स में ज्यादा फैट नहीं हो। आजकल मार्केट में फैट फ्री मफिन्स भी अवलेबल हैं।

- ऐसे पेशेंट्स को शुगर फ्री पैनकेक खाना चाहिए। साथ ही साबुत अनाज का सेवन भी डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए हेल्दी होता है।

- डायबिटीज के पेशेंट्स को सब्जियों के साथ ग्रिल्ड या फ्राइड चिकन सैंडविच खाना चाहिए। इसके साथ आप सलाद भी शामिल कर सकते हैं।

तो अगर फ़ास्ट फ़ूड खाने वाले डायबिटीज पेशेंट्स इन बातों का ध्यान रखते हैं, तो उनकी हेल्थ ही सही रहेगी और वह अपने मनपसंद खाने को भी खा सकेंगे।

Next Story