×

बढ़ते मोटापे से हैं आप परेशान, तो कम करने के लिए रात में रखें इन बातों का ध्यान

By
Published on: 15 Dec 2016 10:04 AM GMT
बढ़ते मोटापे से हैं आप परेशान, तो कम करने के लिए रात में रखें इन बातों का ध्यान
X

fat1

लखनऊ: आजकल 10 में से तीसरा-चौथा इंसान मोटापे से परेशान होता है। फ़ास्ट फ़ूड के बढ़ते ट्रेंड के चलते लोगों में मोटापा भी खूब बढ़ रहा है। लेकिन मोटापे से कई तरह की परेशानियां भी बढ़ने लगी हैं। जिससे कई तरह की बीमारियां भी बढ़ रही हैं। ऐसे में लोगों को सेहत का ध्यान रखने की जरूरत होती है। दिन भर काम करने के बाद शाम को थका हारा इंसान जब घर पहुंचता है, तो वह बस यही चाहता है कि खाना खाए और सो जाए। इन्हीं आदतों के चलते लोगों में मोटापा तेजी से बढ़ रहा है।

लोगों को बढ़ते मोटापे से राहत पाने के लिए अपनी कुछ आदतों का ध्यान रखना चाहिए। अगर आप इन खास बातों का ध्यान रखते हैं, तो आपका बढ़ता मोटापा रुक सकता है।

आगे की स्लाइड में जानिए मोटापा रोकने वाली आदतों के बारे में

oily-food

मोटे लोगों को रात के खाने में कम नमक का यूज करना चाहिए। साथ ही तेल-मसाले वाली चीजों को भी खाने से बचना चाहिए। इससे फैट को घटाने में हेल्प मिलती है।

आगे की स्लाइड में जानिए और क्या करें मोटापा घटाने के लिए

night-work-out

ज्यादातर लोगों को सुबह एक्सरसाइज करने की आदत होती है। लेकिन अगर आप रात में वर्कआउट करते हैं, तो इससे काफी हद तक मोटापा कम होता है। रात में एक्सरसाइज करने से नींद भी अच्छी आती है और डाइजेशन भी सही रहता है।

आगे की स्लाइड में जानिए मोटापा रोकने वाली आदतों के बारे में

dinner

जिन लोगों में मोटापा की प्रॉब्लम बढ़ रही होती है, उन्हें डिनर करने में देरी नहीं करनी चाहिए। देर से खाना खाने वाले लोग खाने के कुछ देर बाद ही सोने चले जाते हैं। जिससे खाना ठीक से नहीं पचता है। इसकी वजह से बॉडी में तेजी से फैट बढ़ता है।

आगे की स्लाइड में जानिए और क्या करें मोटापा घटाने के लिए

night

मोटापे से परेशान लोगों को रात में सोते टाइम कमरे की लाइट बंद रखनी चाहिए। इससे नींद पर बुरा इफ़ेक्ट पड़ता है। इसलिए सोते टाइम ध्यान रखें कि आपके कमरे में अंधेरा हो। अंधेरे में सोने वाले लोगों की बॉडी में मेलाटॉनिन ज्यादा बनता है, जो बॉडी से ब्राउन फैट को घटाने में हेल्प करता है। मोटापे को कम करने में रात में कमरे का टेम्प्रेचर भी काफी हेल्पफुल होता है। सही टेम्प्रेचर से नींद अच्छी आती है। अगर सही से नींद नहीं आए, तो मोटापा बढ़ने लगता है।

Next Story