HEALTH TIPS: जब भी आपको कंधों का दर्द सताए, आजमाएं यह टिप्स और दूर भगाएं

By
Published on: 28 Nov 2016 11:41 AM GMT
HEALTH TIPS: जब भी आपको कंधों का दर्द सताए, आजमाएं यह टिप्स और दूर भगाएं
X

shoulder

लखनऊ: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों को अपना ध्यान रखने की भी फुर्सत नहीं है। दिन भर ऑफिस में बैठकर काम करने वालों को अक्सर ही कंधों में दर्द की समस्या हो जाती है। अब यह दर्द तो अक्सर ही बना रहता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप हर वक्त डॉक्टर के पास जाएं। कई बार कंधे में दर्द मांसपेशियों में भी हो सकता है। लेकिन अगर एक बार कंधे में दर्द की शुरुआत हो जाती है तो फिर आप किसी भी चीज पर सही से फोकस नहीं कर पाते।

कंधों में दर्द किसी भी उम्र में हो सकता है। लेकिन यह लैपटॉप, टैबलेट और स्मार्टफोन पर काम करने वालों में ज्यादा होता है। ऐसे में आप कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाकर आप आसानी से कंधे के दर्द से छुटकारा पा सकते हैं।

आगे की स्लाइड में जानिए कंधों के दर्द से कैसे पाएं आराम

shoulder pain removing tips

जिन लोगों को कंधों में दर्द की शिकायत रहती है, उन्हें इससे छुटकारा पाने के लिए ठंडे पानी से सिंकाई करनी चाहिए। ये दर्द से राहत देने के लिए काफी फायदेमंद है। एक प्लास्टिक बैग में बर्फ के टुकड़े रखकर बैग को तौलिए में लपेट लें और दर्द की जगह पर 10 से 15 मिनट तक रखें। दिनभर में कम से कम 4-5 बार हर करीब 15-20 दिनों तक करें। इससे आपको काफी हद तक कंधों के दर्द से आराम मिलेगा। आप तौलिए को ठंडे पानी में भिगोकर भी ऐसा कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि कभी भी बर्फ को सीधे दर्द की जगह पर ना लगाएं।

आगे की स्लाइड में जानिए बैंडेज कम करता है कंधे के दर्द को

shoulder pain removing tips

जिस जगह आपको कंधे पर दर्द हो रहा है, वहां पर कंधे में दर्द की जगह पर दबाव बनाएं। इससे कंधे की सूजन कम होगी। यह दबाव इलास्टिक बैंडेज या गर्म पट्टी से कंधे पर दबाव बनाया जा सकता है। कंधे की दर्द की जगह पर बैंडेज तब तक बांधें, जब तक सूजन और दर्द कम ना हो जाएं। ध्यान रहे कि दर्द वाले स्थान पर बैंडेज बहुत टाइट ना बांधें।

आगे की स्लाइड में जानिए कन्धों के दर्द एस कैसे पाएं निजात

shoulder pain removing tips

अगर आपको अक्सर कंधे के दर्द की शिकायत रहती है, तो हर रोज आपको सेंधा नमक के पानी से नहाना चाहिए। इससे कंधे के दर्द में आराम मिलेगा। ऐसा करने से मांसपेशियों का तनाव भी दूर होगा और ब्लड सरकुलेशन भी बढ़ेगा। इतना ही नहीं बॉडी को भी आराम मिलेगा। इसके लिए सबसे पहले बाथटब को गुनगुने पानी से भर लें। फिर इसमें 2 चम्मच सेंधा नमक अच्छे से मिलाएं। करीब 20 से 25 मिनट तक इस पानी में कंधे को डूबोए रखें। सप्ताह में तीन बार ऐसा करें यकीन मानिए आपको काफी हद तक कंधों के दर्द से आराम मिलेगा।

आगे की स्लाइड में जानिए जैतून तेल से कैसे ठीक हो सकता है कंधों का दर्द

shoulder pain removing tips

कंधों के दर्द से राहत पाने के लिए मसाज से बढ़िया कोई ऑप्शन नहीं है। मसाज से कंधे की मांसपेशियों का तनाव कम किया जा सकता है। जिससे लड सरकुलेशन भी ठीक रहता है और सूजन भी आसानी से कम हो जाती है। लेकिन ध्यान रहे कि मसाज उसी इंसान से करवाएं जिसे ठीक से करनी आती हो। मसाज के लिए जैतून का तेल, नारियल तेल या सरसों के तेल का यूज किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले तेल हो हल्का गर्म कर लें। फिर हल्के दबाव के साथ मसाज शुरू करें। 10 मिनट मसाज के बाद कुछ देर के लिए गर्म तौलिये को दर्द की जगह पर रखें इससे आपको काफी आराम मिलेगा। इस प्रोसेस को आप दिन में 2 बार कर सकते हैं।

कई बार लोगों को गलत तकिया लगाने से भी दर्द होने लगता है। इसलिए कंधे में दर्द होने पर तकिया न लगाएं या फिर सॉफ्ट तकिया लगाएं।

आगे की स्लाइड में जानिए कन्धों के दर्द एस बचने के घरेलु टिप्स

shoulder pain removing tips

जिन लोगों में स्मोकिंग की हैबिट होती है, उनमें कंधों की दर्द की समस्या भी आम है। तो अगर आप भी स्मोकिंग करते हैं, तो तुरंत छोड़ दीजिए नहीं तो आपको भी यह प्रॉब्लम घेर लेगी।

Next Story