×

लड़कियों की मुस्कान से जानिए उनका छिपा स्वभाव, दयालु है या धोखेबाज

suman
Published on: 4 Feb 2018 5:23 AM GMT
लड़कियों की मुस्कान से जानिए उनका छिपा स्वभाव, दयालु है या धोखेबाज
X

जयपुर: हर रोज हंसने से जिंदगी लंबी हो जाती है। प्यारी से मुस्कान हर किसी का दिल जीत लेती है।मुस्कुराने से लोग आपके करीब आते है। रिश्ते मजबूत होते है। जब इतने फायदे एक मुस्कान में है तो जानते है कैसा होता है हर किसी के हंसने और मुस्कुराने का तरीका। अगर बात की जाए तो लड़कियों की तो वह अलग-अलग ढंग से हंसती और मुस्कुराती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि लड़कियों के हंसने के तरीकों में कई बातें छुपी होती हैं।

यह पढ़ें...HEALTH : बिगड़ती लाइफस्टाइल से युवाओं में ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ा

सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक हंसने के तरीके से भी किसी व्यक्ति के स्वभाव के बारे में जाना जा सकता है। इस ग्रंथ में लड़कियों से जुड़ी कई बातों का वर्णन किया गया है। शास्त्र में लड़कियों की हंसी देखकर उनके चरित्र और स्वभाव के बारे में वर्णित है।इसके अलावा मेडिकल साइंस के मुताबिक हंसने से ब्लड सर्कुलेशन तेजी से होता है और टेंशन रिलीज होती है। इतना ही नहीं हंसने से चेहरे की मांसपेशियों की एक्सरसाइज भी होती है। यही कारण है कि ऐसा कहा जाता है कि 'लाफिंग इज द बेस्ट मेडिसिन'।

यह पढ़ें...कैजुअल लुक के साथ हैआसान-स्टाइलिश हेयरस्टाइल की तलाश तो ये पोनीटेल है बेस्ट

सामुद्रिक शास्त्र में खिलखिलाकर हंसने वाली लड़कियों के लिए लिखा है कि ऐसी लड़कियां सहनशील, दयालु और सभी का भला चाहने वाली होती हैं। वह कभी किसी को धोखा नहीं देती। इसके अलावा ऐसी लड़कियों को ज्यादातर किस्मत का साथ मिलता रहता है।

ठहाके मारकर हंसने वाली लड़कियां ज्यादातर अपनी लाइफ में सक्सेस होती हैं। ऐसी हंसी के साथ अगर चेहरा व्यंगपूर्ण हो तो उन लड़कियों में अहंकार की भावना होती है।रुक-रुक कर हंसने या एक ही बात पर बहुत देर तक हंसने वाली लड़कियों की मानसिक शक्ति कमजोर होती है। सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक ऐसी लड़कियां आलसी और कमजोर याददाश्त वाली होती हैं।

यह पढ़ें...OMG! सेक्स लाइफ के लिए इस कदर फायदेमंद है नारियल का तेल

जिन लड़कियों की मुस्कान शांत होती हैं वह अपने मन की प्रसन्नता को जताती हैं। सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक ऐसी लड़कियां गंभीर, धैर्यवान, विश्वासी और ज्ञानी होती हैं।सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक घोड़े की तरह हिनहिना कर हंसने वाली लड़कियां अपना काम निकलवाने में माहिर होती हैं। ज्यादातर ऐसी लड़कियां मौके का फायदा उठाना अच्छे से जानती हैं।

suman

suman

Next Story