×

UN ने इस देश पर लगाया हथियार प्रतिबंध, 9 देशों का मिला समर्थन

Charu Khare
Published on: 14 July 2018 4:49 AM GMT
UN ने इस देश पर लगाया हथियार प्रतिबंध, 9 देशों का मिला समर्थन
X

संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने दक्षिण सूडान पर हथियार प्रतिबंध लगाने के लिए शुक्रवार को एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। ख़बरों के मुताबिक, अमेरिका द्वारा तैयार यह प्रस्ताव पारित हो गया। इस प्रस्ताव का नौ देशों ने समर्थन किया।

अफ्रीकी देशों को चेतावनी दी गई है कि हथियारों पर लगे प्रतिबंध और अन्य प्रतिबंध प्रतिकूल हो सकते हैं।

इथियोपिया ने कहा कि इस प्रस्ताव से दक्षिण सूडान का आबादी को नुकसान पहुंचेगा क्योंकि सुरक्षा के लिए हथियार जरूरी हैं।

लेकिन इन चिंताओं के बावजूद इथियोपिया और इक्वेटोरियल गिनी ने मतदान से दूरी बनाए रखी जबकि रूस और चीन ने अपनी वीटो शक्ति का इस्तेमाल नहीं करने का फैसला किया।

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की दूत निकी हेली ने जोर देकर कहा कि हिंसा समाप्त करने के लिए यह प्रस्ताव जरूरी था।

Charu Khare

Charu Khare

Next Story