×

PHOTOS: UN से अंटार्कटिका तक, 191 देशों में मची योग दिवस की धूम

By
Published on: 20 Jun 2016 4:27 PM GMT
PHOTOS: UN से अंटार्कटिका तक, 191 देशों में मची योग दिवस की धूम
X

yoga-day-un संयुक्त राष्ट्र ने अपनी बिल्डिंग में रोशनी के जरिए इस तरह बताया योग दिवस का महत्व

न्यूयॉर्कः अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर दुनिया के 191 देशों में योगासन करने की धूम मची है। लंदन से लेकर रूस और सुदूर बर्फीले अंटार्कटिका तक योग करते लोगों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा रही हैं। बता दें कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में योग दिवस कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। यूएन की बिल्डिंग में भी रोशनी के जरिए जीवन में योग के महत्व को बताया गया है।

योग दिवस के कार्यक्रम तमाम मुस्लिम देशों में भी होंगे। सिर्फ यमन और मिस्र में इससे जुड़ा कार्यक्रम नहीं होगा। इसकी वजह ये है कि वहां संघर्ष चल रहा है। युद्ध जैसी स्थिति होने की वजह से यमन और मिस्र को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से बाहर रखा गया है।

योग से जुड़े खास तथ्य

-गिनीज बुक के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया की 85 साल की बैटी कैलमैन दुनिया की सबसे बुजुर्ग योग गुरु हैं।

-योग से जुड़े कारोबार की दुनियाभर में वैल्यू करीब 80 अरब डॉलर है।

-अमेरिका में ही योग के कारोबार की वैल्यू 27 अरब डॉलर है। यहां 2 करोड़ से ज्यादा लोग योग करते हैं।

-दुनियाभर में 100 से ज्यादा योग सिखाने वाले स्कूल हैं।

ये भी पढ़ें ...AIMPLB ने मुस्लिमों को WORLD YOGA DAY से दूर रहने की दी सलाह

यूएन की बिल्डिंग पर बनी योग मुद्रा

-योग दिवस के मौके पर संयुक्त राष्ट्र ने प्रोजेक्टर के जरिए योग मुद्रा को अपने न्यूयॉर्क स्थित मुख्यालय की इमारत पर उकेरा।

-मंगलवार को यूएन के प्रेसिडेंट मॉर्गेस लिक्केटोफ्ट, आध्यात्मिक गुरु जग्गी सद्गुरु भी योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

-ब्रिटिश सिंगर तान्या वेल्स योग के दौरान संस्कृत श्लोक दोहराएंगी।

ये भी पढ़ें ...लंगोट में रामदेव के योगा पर भारी पड़ा पूनम पांडे का बिकनी आसन

पीएम चंडीगढ़ से करेंगे कार्यक्रम की शुरुआत

-भारत में योग का मुख्य कार्यक्रम चंडीगढ़ के कैपिटल कॉम्प्लेक्स परिसर में होगा।

-इसमें पीएम नरेंद्र मोदी 35 हजार लोगों के साथ योग करेंगे।

-साथ ही देश के 391 यूनिवर्सिटी, 16 हजार कॉलेजों और 12 हजार स्कूलों में भी योग कार्यक्रम होंगे।

आगे की स्लाइड्स में देखिए, दुनियाभर में योग दिवस की धूम से जुड़ी तस्वीरें...

[nextpage title="next" ]

yoga-day-un-1 लंदन में टावर ब्रिज के पास योग करते लोग

आगे की स्लाइड में देखिए, रूस में योग करते बच्चे...

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

yoga-day-un-2 रूस की राजधानी मॉस्को में योग करते बच्चे

आगे की स्लाइड में देखिए, अंटार्कटिका में योग करते भारतीय स्टेशन के वैज्ञानिक...

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

yoga-day-un-4 अंटार्कटिका में भारतीय स्टेशन 'मैत्री' के सदस्य योग करते हुए

आगे की स्लाइड में देखिए, दुनिया की सबसे बुजुर्ग योग गुरु की योगमुद्रा...

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

betty-calman दुनिया की सबसे बुजुर्ग योग गुरु 85 साल की बैटी कैलमैन योग मुद्रा में

आगे की स्लाइड में देखिए, हॉलीवुड एक्टर रहीं मर्लिन मनरो कैसे करती थीं योग...

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

yoga-day-un-3 हॉलीवुड एक्टर मर्लिन मनरो भी योग करती थीं, शीर्षासन करती मनरो की फोटो

[/nextpage]

Next Story