×

अब नवाबों के शहर में देखिए 360 डिग्री में फिल्म, खुला SCIMAX थियेटर

suman
Published on: 8 July 2016 2:07 PM GMT
अब नवाबों के शहर में देखिए 360 डिग्री में फिल्म, खुला SCIMAX थियेटर
X

लखनऊ: नवाबों के शहर लखनऊ में पहली बार साईेमैक्स ‘SCIMAX’ थियेटर खुला है। साईमैक्स थियेटर को अलीगंज के कपूरथला इलाके के रिजनल साइंस सिटी में खोला गया है। इसको बनाने में 75 लाख रुपए का खर्च आया है। इसमें रोज तीन मूवीज अगले छह महीने तक दिखाई जाएंगी।

डीएम राज शेखर ने इसकी इस थियेटर के खुलने की जानकारी दी। पूरे उत्तर भारत में ये पहला साईमैक्स थियेटर होगा। साइंस सिटी में बने इस थियेटर में 220 लोग बैठ सकेंगे। अब ये जनता के लिए खोल दिया गया है। टिकट की दरें मात्र 20 से 30 रुपए रखी गई हैं। इसमें फिश आई लेंस का इस्तेमाल किया गया है, जो 360 डिग्री पर भी घूम सकता है।

suman

suman

Next Story