×

सिंहस्थ में डुबकी लगाने से पहले सावधान! पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Admin
Published on: 25 April 2016 8:21 AM GMT
सिंहस्थ में डुबकी लगाने से पहले सावधान! पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
X

उज्जैन: सिंहस्थ महाकुंभ के दौरान महाकाल की नगरी आने वाले श्रद्घालुओं को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मध्य प्रदेश पुलिस ने उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर अलर्ट रहने की एडवाइजरी जारी की है। इससे पहले बीती फरवरी में अरेस्ट सिमी के तीन आतंकियों ने पूछताछ में उज्जैन में धमाके की साजिश का खुलासा किया था।

सिंहस्थ कंट्रोल रूम ने किया आगाह

उज्‍जैन में सिंहस्थ महाकुंभ के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम के इंचार्ज और एएसपी मनीष खत्री ने यहां आए श्रद्धालुओं के लिए एक एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि हो सकता है कि संदिग्ध व्यक्ति उनका पीछा करें, ऐसे में उन्हें सतर्कता बरतते हुए इस बात की सूचना अपने पास तैनात पुलिस वाले को दे दें।

यह भी पढ़ें... सिंहस्थ कुंभः10 वर्षों से किया है हठयोग, खड़े होकर पूरी करते हैं नींद


साथ ही व्हीकल से आने वाले श्रद्धालु अपने वेह्क्ले पार्क करते समय उसमें कीमती सामान या बैग जैसी वस्तुएं न छोड़ें। साथ ही वापस आकर जब व्हिकल्‍स उठाएं तो जांच करा लें कि उसमे कोई अनजानी और संदिग्ध वस्तु न रखी हो। अगर ऐसी कोई वस्तु नजर आए तो तुरंत सिंहस्थ पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दें।

यह भी पढ़ें... जानिए क्या है शाही स्नान की प्रक्रिया, कैसे बनते हैं महामंडलेश्वर


नहाते समय भी रखें सतर्कता

मनीष खत्री ने श्रद्घालुओं से घाट पर नहाते समय भी पूरी सतर्कता बरतने की सलाह दी और कहा कि क्षिप्रा नदी में नहाते समय भी अपना सामान जान-पहचान वाले व्यक्ति के हवाले कर बारी-बारी से नहाएं। घाट पर भी अनजान संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।

बाइक बम से सिंहस्थ में धमाका करने की थी साजिश

- बीती फरवरी में ओड़िसा के राउरकेला से प्रतिबंधित संगठन सिमी के तीन संदिग्धों समेत कुल 5 लोगों को अरेस्‍ट किया गया है।

- इनका मकसद उज्जैन में सिंहस्थ के दौरान तबाही मचाना था।

- इस जॉइंट ऑपरेशन को ओडिशा व तेलंगाना पुलिस ने इंटेलिजेंस ब्यूरो के इनपुट पर अंजाम दिया था।

- आतंकियों के कब्जे से उज्जैन के कई स्थानों के फोटो बरामद किए गए थे।

- अरेस्‍ट सिमी आतंकी शेख महबूब की मां नजमा आत्मघाती टीम के प्रमुख सदस्यों में एक थी।

- सिंहस्थ में आत्मघाती हमले में खुद को उड़ाकर भारी तबाही के लिए तैयार थी।

- आतंकियों की साजिश थी कि नजमा को साध्वी के वेश में सिंहस्थ में भेजकर बड़ी तबाही मचाएंगे।

- धमाकों के लिए आतंकियों ने तीन बाइक भी चोरी की थी, जिनपर बम लगाकर धमाका करना था।

- सिंहस्थ में धामके के लिए पैसा जुटाने के लिए आतंकी बैंक लूट के जरिए फंड इकट्ठा करने की प्लानिंग कर रहे थे।

- इसके लिए उन्होंने छत्तीसगढ़ के जांजगीर में एक बैंक की रैकी भी की थी।

Admin

Admin

Next Story