×

केवल दरगाह ही नहीं है अजमेर की पहचान, ये भी है यहां खास

suman
Published on: 7 Oct 2018 2:30 AM GMT
केवल दरगाह ही नहीं है अजमेर की पहचान, ये भी है यहां खास
X

जयपुर:हमारे देश की प्राकृतिक सुन्दरता और सादगी विश्व प्रसिद्ध हैं। तभी तो देश-विदेश के पर्यटक यहां घूमने के लिए आते हैं। ऐसा ही एक जगह हैं अजमेर, जो की राजस्थान में हैं और अपने पर्यटन के लिए जाना जाता हैं। यह डेस्टिनेशन अपने लुक और माहौल की वजह से टूरिस्ट को अट्रेक्ट करती हैं। यहां केवल दरगाह नहीं बल्कि अजमेर की उन जगहों के बारे में बता रहे हैं जो अपनी संस्कृति और इतिहास के लिए जानी जाती है...

ख्वाजा साहब की दरगाह दक्षिण अजमेर में मौजूद ख्वाजा साहब की दरगाह पर हर धर्म के लोग आकर चादर चढ़ाते है। धार्मिक होने के साथ-साथ इस दरगाह की खूबसूरती भी पूरी दुनिया में फेमस है।

ढाई दिन का झोपड़ा अजमेर में घूमने वाले लोग इस ढाई दिन का झोपड़े को देखने को जरूर आते है। यहां के संस्कृत कॉलेज मंदिर में इंडो-इस्लामिक वास्तुकला का नमूना देख सकते है। इस मंदिर को बनाने का काम ढाई दिन में पूरा किया गया थी, जिसके कारण इसका यह नाम पड़ा।

घर को नवरात्रि में ऐसा सजाएं,माता रानी भी हो जाएं प्रसन्न

नसिया मंदिर अजमेर के इस 2 मंजिला भवन में लकड़ी की गिल्ट पर जैन पौराणिक कथाओं की छवियां और पुरानी जैन की छवि दिखाई देती है। इस भवन की लकड़ी में सोना लगाया गया है, जिसके कारण इसे सोने की नगरी भी कहा जाता है।का काम ढाई दिन में पूरा किया गया थी, जिसके कारण इसका यह नाम पड़ा।

संग्रहालय इस शहर की संस्कृति को और भी करीब से जाने के लिए आप यहां मशहूर संग्रहालय में जा सकते है। पहले यह संग्रहालय अकबर का महल हुआ करता था लेकिन लाल बलुआ पत्थरों से बने इस भवन को आज के समय में संग्रहालय बना दिया गया है।

आनासागर झील अगर आपको बोटिंग और पानी वाली जगहें देखने का शौक है तो आप यहां की कृत्रिम झील में जा सकते है। पहाड़ियों से घिरी हुई इस झील के किनारे एक सुदंर बाग भी बना हुआ है। दौलत बाग के नाम से मशहूर इस बाग में आप रंग-बिरंगे फूल देख सकते है।

suman

suman

Next Story