×

इस देश में अंडरवियर से कार वॉश करना है क्राइम, जानें ऐसे ही अजीबोगरीब कानूनों के बारे में

By
Published on: 29 Aug 2016 12:25 PM GMT
इस देश में अंडरवियर से कार वॉश करना है क्राइम, जानें ऐसे ही अजीबोगरीब कानूनों के बारे में
X

लखनऊ: वैसे तो हर देश में ही क्राइम करने पर सजा देने का प्रावधान होता है। उसे जेल हो जाती है, लेकिन कुछ देशों में ऐसे-ऐसी बातों पर रोक लगी है, जिन्हें जानकार आपकी हंसी छूट जाएगी। इन्हें करने पर न केवल आपको जेल की हवा खानी पड़ सकती है बल्कि जुर्माना भी भरना पड़ सकता है। इन क्राइम्स के बारे में जानकार शायद आप खुद ही कह उठेंगे कि क्या यह भी कोई क्राइम है। कहीं बिना नहाए बिस्तर पर जाना मना है, तो कहीं जानवरों की नक़ल उतारना भी क्राइम माना जाता है।

आगे की स्लाइड में जानिए ऐसी ही फनी सजाओं के बारे में

-सैमोओ में खुद के जन्मदिन का तारीख भूलना जुर्म है।

-म्यांमार में इंटरनेट का इस्तेमाल करना गैरकानूनी है। अगर कोई ऐसा करते पकड़ा जाता है, तो उसे जेल हो सकती है।

-मैसाच्यूट्स ऐसी जगह है, जहां रात में बगैर नहाए बिस्तर पर जाना गैरकानूनी है। लेकिन वहां रविवार के दिन नहाना भी गैरकानूनी है।

LAW1

-ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया शहर में आप अपने घर का बल्ब खुद नहीं बदल सकते हैं, इसके लिए आपको किसी लाइसेंस होल्डर इलेक्ट्रिशियन को बुलाना होगा।

-सैन फ्रांसिस्को में कार वॉशिंग के दौरान कार को अंडरवेयर से साफ करना गैरकानूनी है।

-केंटुकी में जेब में आइसक्रीम कोन्स ले जाना गैरकानूनी है।

आगे की स्लाइड में जानिए ऐसी ही फनी सजाओं के बारे में

-वनेवाडा के यूरेका में मूंछों वाले मर्दों का महिलाओं को किस करना गैरकानूनी है।

-मिनेसोटा में कपड़े धोने वक्त एक ही वॉशिंग लाइन पर पुरुष और महिलाओं के अंत:वस्त्र रखना गैरकानूनी है।

-ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में रविवार को दिन के वक्त सुर्ख पिंक पैंट्स पहनने पर पाबंदी है।

law2

-स्विट्जरलैंड में रात 10 बजे के बाद पुरुषों द्वारा खड़े होकर रिलैक्स करने को गैरकानूनी कहा गया है।

-ओहियो के ऑक्सफोर्ड में किसी मर्द की तस्वीर के सामने औरतों का कपड़े पहनना गैरकानूनी है।

-न्यूयॉर्क में छत से कूदने पर मौत की सजा का प्रावधान है।

-फ्लोरिडा के मियामी में जानवरों की नकल उतारना गैरकानूनी है।

Next Story