×

क्या आप भी खाते हैं खजूर,खासकर सर्दियों में तो जान लें ये बात

suman
Published on: 13 Jan 2018 2:09 AM GMT
क्या आप भी खाते हैं खजूर,खासकर सर्दियों में तो जान लें ये बात
X

जयपुर:खजूर को सर्दियों का मेवा कहा जाता है। ठंड के मौसम में इसका सेवन करने से स्किन संबंधित समस्याएं नहीं होती। खजूर में कैल्शियम, सेलेनियम, मैंगनीज, कॉपर और लवण होते हैं। जो हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करते हैं। इसके अलवा खजूर में प्रोटीन के साथ डाइटरी फाइबर और विटामिन बी1, बी2,बी3, बी5,ए1 और c भी होते हैं, जो शरीर को बहुत सी बीमारियों से बचाते हैं। रोजाना खजूर खाने से शरीर को बहुत से फायदे भी होते हैं।

यह पढ़े...जीवन के हर मोड़ पर काम आती है मां की कही ये बातें,आपने भी सुनी होगी

खजूर में घुलनशील और अघुलनशील फाइबर पाएं जाते हैं जो पांचन तंत्र को मजबूत करते हैं। रोजाना खाली पेट खूजर का सेवन करें। इससे पेट की समस्याएं दूर होने के साथ ही कब्ज से भी छुटकारा मिलेगा।

जिन व्यक्तियों को हमेशा सुस्ती और आलस्य रहता है उनको रोजाना 2 से 4 खूजर का सेवन करना चाहिए। इसमें ग्लूकोज, फ्रक्टोज और सुक्रोज पाया जाता है जो शरीर को तुरंत ताकत पहुंचाता है।

इसमें शुगर, विटामिन और प्रोटीन होता है जो वजन बढ़ाने में सहायक है। दुबले- पतले लोगो वजन बढ़ाने के लिए रोजाना खजूर का सेवन करें। कुछ ही हफ्तों में फर्क दिखाई देने लगेगा। खजूर खाने से चेहरे पर दिखाई देने वाली महीन रेखाएं कम होने के साथ ही त्वचा में निखार भी आने लगता है।

खजूर खून को बढ़ाने में हेल्पफूल है। यह शरीर में खून की कमी को पूरा करकें एनीमिया की समस्या को दूर करता है। खजूर में फ्लूरिन भी होता है जो दांतों के क्षय होने की प्रकिया को धीमी को करने में सहायक है।आजकल आंखों से संबंधित समस्याएं आम देखने को मिलती है। रोजाना खजूर का सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ने लगती हैं। कुछ हफ्तों तक लगातार खजूर का सेवन करने से आखों की रोशनी बढ़ने लगती है।

यह पढ़े...BEAUTY: शहद-आलू से भी ला सकते हैं निखार, इस तरह करें इनका इस्तेमाल

निराशा और उदासी को दूर करने का खजूर एक अच्छा स्त्रोत है। जब भी मन उदास या निराशा हो तो 1 या 2 खजूर का सेवन करें। आपको तुंरत आराम मिलेगा।गर्भवती महिलाओं के लिए खजूर बहुत फायदेमंद है। इस दौरान खजूर खाने से प्रैग्नेंसी में होने वाली बीमारियों से राहत मिल सकती है।

suman

suman

Next Story