×

WORLD CANCER DAY: कैंसर का नहीं होगा डर, इन चीजों को लाइफ में कर लें शामिल

suman
Published on: 4 Feb 2018 5:39 AM GMT
WORLD CANCER DAY: कैंसर का नहीं होगा डर, इन चीजों को लाइफ में कर लें शामिल
X

जयपुर: वर्ल्ड कैंसर डे' हर साल 4 फ़रवरी को मनाया जाता है। आधुनिक विश्व में कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिससे सबसे ज़्यादा लोगों की मृत्यु होती है। विश्व में इस बीमारी की चपेट में सबसे अधिक मरीज़ हैं। तमाम प्रयासों के बावजूद कैंसर के मरीजों की संख्या में कोई कमी नहीं आ रही है। इसी कारण विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हर साल 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस की तरह मनाने का निर्णय लिया ताकि लोगों को इस भयानक बीमारी कैंसर से होने वाले नुकसान के बारे में बताया जा सकें और लोगों को अधिक से अधिक जागरूक किया जा सकें। ऐसा माना जा रहा है 2030 तक कैंसर के मरीजों की संख्या 1 करोड़ से भी अधिक हो सकती हैं। एक अनुमान के मुताबिक 2005 में 7.6 लाख लोग कैंसर से मौत के आगोश में समा गए थे। इतनी बड़ी संख्या में लोगों के मरने से और विश्व स्तर पर इस बीमारी के फैलने से सब चिंतित हैं। इन दिनों कैंसर के लगातार बढ़ते मामले सभी के लिए चिंता का कारण बन गए हैं। कैंसर ऐसी बीमारी है, जो किसी को भी हो सकती है। इतना ही नहीं यह किसी भी उम्र के लोगों को हो सकता है। कैंसर बच्चों, पुरुषों और महिलाओं किसी को भी हो सकता है। दर्द, खून बहना, वजन का अचानक कम और बढ़ना, सांस लेने में दिक्कत होना, ब्लड क्लॉथ्स होने पर कैंसर होने की संभावना हो सकती है। लेकिन अगर कुछ बातों का ध्यान रखेंगे तो कैंसर होने का खतरा काफी हद तक कम हो जाएगा। उसके लिए अपनी डाइट में इन चीजों को शामिल करना होगा।

यह पढ़े...स्पाइसी फूड खाने से नहीं होगा कोई नुकसान, रहेंगे हरदम खिले-खिले व जवान

लहसुन में सल्फर मौजूद रहता है, जो कैंसर को बढ़ाने वाली कोशिकाओं से शरीर की रक्षा करता है। साथ ही कैंसर के मरीजों में इन कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है। कई रिसर्च में इस बात का दावा किया गया कि लहसुन पेट के कैंसर के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है।

ब्रोकली कैंसर को रोकने के लिए बहुत फायदेमंद होती है। स्टीम या कच्चा (सलाद के रूप में) इसका नियमित सेवन करना चाहिए। माइक्रोवव या पका कर नहीं खाना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से कैंसर-प्रोटेक्टिव फ्लैवोनॉइड नष्ट हो जाते हैं।

नींबू, संतरे जैसे खट्टे फलों का नियमित रूप से सेवन करना चाहिए। यह शरीर से कैंसर को दूर रखता है। कई रिसर्च में यह साबित भी हुआ है। विटामिन सी वाले फूड खाने से मुंह, गले और पेट के कैंसर होने के चांसेस कम होते हैं।

सैलमन मछली खाने से भी कैंसर नहीं होता है। कई अध्ययन में इस बात का खुलासा हुआ है कि जो लोग हफ्ते में 3 से 4 बार सैलमन मछली का सेवन करते हैं, उन्हें कैंसर कम होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि उनमें कैंसर कोशिकाओं का बनना एक-तिहाई प्रतिशत कम हो जाता है। सैलमन मछली के सेवन से ब्लड कैंसर में राहत मिलती है।

यह पढ़े...लड़कियों की मुस्कान से जानिए उनका छिपा स्वभाव, दयालु है या धोखेबाज

कीवी में विटामिन सी, विटामिन ई, ल्यूटेन और कॉपर जैसे तत्व पाए जाते हैं। साथ ही कीवी में कैंसर से लड़ने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं।

सफेद मशरूम में भरपूर मात्रा में सेलेनियम मौजूद होता है, यह शरीर को कैंसर से बचाता है। इसके अलावा मशरूम में और भी कई बीमारियों से लड़ने वाला फाइटोकेमिकल्स पाया जाता है। मशरूम खाने से महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा काफी कम हो जाता है। इसी तरह इंटरनेशनल जर्नल में छपी खबर के मुताबिक रोज मटर खाने से पेट के कैंसर में आराम मिलता है।​

अदरक के सेवन से कैंसर का खतरा कम रहता है। अदरक में कैंसर से लड़ने वाले कई तत्व मौजूद होते हैं। मिशिगन यूनिवर्सिटी की एक रिसर्च के मुताबिक अदरक में अंडाशयी कैंसर सेल्स को खत्म करने की क्षमता होती है।

हरी प्याज खाने से प्रोस्टेट कैंसर का खतरा 50 प्रतिशत तक कम रह जाता है। इसे कच्चा या हल्का पका कर खाने से फायदा होता है।

अंडे में विटामिन डी ज्यादा पाया जाता है। इसमें कई तरह के कैंसर सेल्स को खत्म करने के गुण होते हैं।

suman

suman

Next Story