×

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम: WORLD की टॉप-10 सबसे ताकतवर भाषाओं में शामिल हिंदी

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) के मुताबिक, वर्ल्ड की 10 सबसे ताकतवर भाषाओं में हिंदी भी है। इस लिस्ट में पहले स्थान पर अंग्रेज़ी, और दूसरे पर चाइना में बोली जाने वाली भाषा मंदारिन (मैंडरिन) है। हिंदी को 10वें स्थान पर रखा गया है।

tiwarishalini
Published on: 7 Dec 2016 8:50 AM GMT
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम: WORLD की टॉप-10 सबसे ताकतवर भाषाओं में शामिल हिंदी
X

नई दिल्ली: वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) के मुताबिक, वर्ल्ड की 10 सबसे ताकतवर भाषाओं में हिंदी भी है। इस लिस्ट में पहले स्थान पर अंग्रेज़ी, और दूसरे पर चाइना में बोली जाने वाली भाषा मंदारिन (मैंडरिन) है। हिंदी को 10वें स्थान पर रखा गया है।

इस लिस्ट में जापानी, पुर्तगाली, स्पैनिश, अरबी, जर्मन और रूसी भाषाएं भी शामिल हैं। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम ने अर्थव्यवस्था, भूगोल, संचार आदि पैमानों पर 6,000 भाषाओं का अध्ययन कर यह रिपोर्ट तैयार की है।

बता दें, कि वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम ने वर्ल्ड की सबसे ताकतवर भाषाओं में उन्हें शामिल किया है, जो दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाती हैं और जिनका देश की इकॉनमी पर भी प्रभाव होता है।

डब्ल्यूईएफ के मुताबिक ये हैं वर्ल्ड की 10 सबसे ताकतवर भाषाएं

1. अंग्रेजी

2. मैंडरिन

3. फ्रेंच

4. स्पैनिश

5. अरबी

6. रूसी

7. जर्मन

8. जापानी

9. पुर्तगाली

10. हिंदी

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story