×

WOW: साइकिल चलाने का रखते है शौक तो इसकी कीमत सुनकर अब उड़ जाएंगे होश

suman
Published on: 2 Sep 2018 12:36 PM GMT
WOW: साइकिल चलाने का रखते है शौक तो इसकी कीमत सुनकर अब उड़ जाएंगे होश
X

जयपुर: बढ़ते प्रदूषण और बिगड़ते स्वास्थ्य को देखते हुए लोगों को साइकिल चलाने की सलाह दी जाती हैं। साइकिल सस्ती और स्वास्थ्य वर्धक होती हैं। साइकिल के सस्ते होने के कारण अपने मन मुताबिक इसका कलर भी बदल सकते हैं। हांलाकि जिस साइकिल के बारे में पता चला हैं, उसका दाम चेहरे का रंग भी बदल सकता हैं। दरअसल, इस साइकिल की कीमत है करीब 26 लाख रुपए। फ्रांस की सुपरकार निर्माता कंपनी बुगाती ने इस डिजाइनर साइकिल का निर्माण किया है और इसकी कीमत है 40000 डॉलर यानि 25 लाख 92 हजार 200 रुपए।

इस साइकिल की सबसे बड़ी खूबी इसके वजन में हल्का होना माना जा रहा है, जो कि केवल 11 पाउंड यानी पांच किलो है। ये साइकिल कार्बन फाइबर से एयरोडायनमिक तकनीक से बनाई गई है ताकि इसकी गति बढ़ाई जा सके।इसका डिजाइन सुपर कार को ध्यान में रखकर स्पोट्र्स राइडिंग के लिए बनाया गया है। साइकिल का डिजाइन ऐसा है कि खराब रास्तों पर भी इसमें कम से कम झटकों का अहसास होता है।

अजब-गजब: जिस दिन साइन करे रिटायरमेंट के कागज, उसी दिन मिली तरक्‍की

इन साइकिलों की महज 667 यूनिट्स ही बनाई गयी है क्योंकि ये लिमिटेड एडिशन साइकिल है। ग्राहक को इसे डिमांड के आधार पर उपलब्ध कराया जा सकता है।

suman

suman

Next Story