×

इस महिला ने चंडीगढ़ के जैन मंदिर में जलाया दुनिया का सबसे बड़ा दीपक, देखें फोटोज

By
Published on: 29 Oct 2016 10:27 AM GMT
इस महिला ने चंडीगढ़ के जैन मंदिर में जलाया दुनिया का सबसे बड़ा दीपक, देखें फोटोज
X

joti amge

चंडीगढ़: पूरे देश भर में दीपावली की धूम है। देश भर में कन्या हत्या भ्रूण को रोकने के लिए कई तरह के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी लगातार देश में बेटियों की संख्या में कमी आ रही है। बेटियों को जन्म लेने से पहले ही उन्हें मार दिया जाता है पर इस समस्या से निपटने के लिए अब जैन समाज के लोग आगे आए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ' के नारे को लेकर दीपावली से पहले दुनिया का सबसे बड़ा दीपक जलाया गया, जो कि दुनिया की सबसे छोटी महिला महाराष्ट्र की ज्योति आमगे के हाथों से प्रज्वलित करवाया गया।

इस मौके पर जैन मुनि तरुण सागर जी महाराज ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या महापाप है। उन्होंने यह भी कहा कि जब बेटियां बचेंगी, तभी तो देश बचेगा। आगे उन्होंने कहा कि लोग संतों की बात मानते हैं। इसलिए संतो और महापुरुषों को समाज के लोगों को कन्या भ्रूण हत्या जैसे महापाप के लिए जागरूक करना चाहिए।

आगे की स्लाइड में जानिए कितना बड़ा है यह दीपक

jyoti amge

बता दें कि ज्योति आमगे ने जिस दीपक को जलाया, उसमें एक क्विंटल देसी घी डाला गया। ये कार्यक्रम चंडीगढ़ के सेक्टर-27 जैन मंदिर में हुआ। इतना ही नहीं, साथ ही लोगों ने 3000 दीपों के साथ की महावीर जैन की महाआरती भी की।

आगे की स्लाइड में देखिए क्या कहना है ज्योति आमगे का

jyoti3

दुनिया भर में अपनी सबसे कम हाइट की वजह से जानी जाने वाली महिला ज्योति आमगे का कहना है कि कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए वो देश भर में जा रही हैं।

आगे की स्लाइड में पढ़िए ज्योति आमगे के आगे के विचार

jyoti

ज्योति आमगे ने कहा कि बेटियां घर की रौनक होती हैं, उनकी हत्या न की जाए।

आगे की स्लाइड में देखिए ज्योति आमगे की क्यूट फोटो

jyoti2

Next Story