×

INTERESTING: देश हो या विदेश इस वजह से नहीं रखती लड़कियां शर्ट में पॉकेट

suman
Published on: 15 Sep 2017 7:00 AM GMT
INTERESTING: देश हो या विदेश इस वजह से नहीं रखती लड़कियां शर्ट में पॉकेट
X

जयपुर: सेलेब्स हो या आम लड़की टी शर्ट पहने हुए तो देखा ही होगा। वह इस लुक में काफी डैशिंग नजर आती हैं। वैसे सबके मन में ये सवाल जरूर उठता होगा कि आखिर लड़कियों की शर्ट में पॉकेट क्यों नहीं होते या फिर होते भी हैं तो वो उसमें कुछ क्यों नहीं रखती।

यह भी पढ़ें...गंजेपन का इसमें है निदान, गर्भावस्था के लिए है अभिशाप, जानिए इस मसाले का नाम

बनी बनाई फॉर्मल शर्ट हो या फिर स्कूल से मिली हुई स्कूल ड्रेस, इन दोनों ही में ज्यादातर शर्ट पर पॉकेट बनी हुई मिलती हैं, लेकिन अगर लड़कियां खुद से टेलर को शर्ट बनने के लिए देती हैं तो उसमें पॉकेट लगवाने से परहेज करती हैं।

हालांकि इसके पीछे कोई वैज्ञानिक नहीं , बल्कि पुरानी परंम्परा और मानसिकता छिपी है। पहले जमाने में महिलाओं के कपड़ों में जेब नहीं होती थी। ऐसा इसलिए होता था क्योंकि अगर जेब होगी तो उसमें महिलाएं कुछ न कुछ जरूर रखेंगी और उनके बॉडी के प्राईवेट पार्टस आगे की तरफ उभरे हुए दिखाई देंगे। यही वजह है कि लड़कियों की शर्ट में पॉकेट नहीं होती।

यह भी पढ़ें...ये नहीं है मामूली चाय, ना ही ग्रीन टी, ये हैं कई बीमारियों के इलाज का अचूक नुस्खा

भले ही जमाना बदल गया हो, लेकिन ये बात लड़कियां आज भी मानती हैं ऐसा इसलिए क्योंकि पॉकेट ठीक उनके ब्रेस्ट के ऊपर बनी हुई होती है जिस वजह से लड़कियां पॉकेट बनी भी होती है तो उसका इस्तेमाल नहीं करती।

suman

suman

Next Story