TRENDING TAGS :
लड़कियां लड़कों सी नहीं होती, अनजान लड़की से मिलने पर सोचती है ये बातें
जयपुर: लड़के-लड़कियों की दोस्ती में बहुत अंतर होता है। दोनों की दोस्ती और सोच भी अलग होती है। लड़के जब किसी लड़के से मिलते हैं चाहे उनका कोई दोस्त हो या अनजान ज्यादा कुछ नहीं सोचते हैं।लेकिन लड़कियां जब किसी दूसरी लड़की से मिलती है, तो वो कपड़ों से लेकर एक्सेसरीज, फिगर, शूज आदि सभी चीजें नोटिस कर लेती हैं। हालांकि वो एक-दूसरे को बताती नहीं है। जानते हैं जब कोई लड़की अनजान लड़की से मिलती है तो क्या नोटिस करती हैं ...
यह भी पढ़ें...क्यों होते हैं हाथ-पैर सुन्न, कहीं स्लिप डिस्क, मल्टीपल स्क्लेरोसिस तो नहीं!
एक लड़की दूसरी लड़की के एक्सप्रेशन से अंदाजा लगा लेती है। वो मिलने पर कैसा महसूस कर रही है मन ही मन बातचीत करने लगती हैं।
कोई लड़की फैन्सी, स्टाइलिश बैग अपने कंधों पर लटका रखा होता है तो लड़कियों की नजर बहुत जल्दी नोटिस करती है। नजर वहीं टिक जाती है।
लड़कियां दूसरी लड़कियों के हेयर स्टाइल, कटिंग, कलर को नोटिस करती हैं। लड़कियों को मेकअप करने का शौक होती हैं। अगर किसी लड़की ने मेकअप बेकार या अच्छा किया होता है, तो लड़कियां बहुत जल्दी नोटिस करती हैं।
यह भी पढ़ें...क्या आप भी करते हैं इतने घंटे काम, तो हो सकते हैं इन दिक्कतों से परेशान
कोई लड़की किसी दूसरी लड़की को उसके गर्ल गैंग के साथ देखती है, तो डरा हुआ महसस करती है। लड़की जब किसी लड़की को उसके ब्वॉयफ्रेंड के साथ देखती है, तो उसके मन में सबसे पहले यही आता है कि इसने कैसे इम्प्रेस किया होगा।