×

OMG! ये कैसी बीमारी, हर रोज सुसाइड क्लीनिक जाना चाहती है लड़की

Newstrack
Published on: 16 May 2016 9:10 AM GMT
OMG! ये कैसी बीमारी, हर रोज सुसाइड क्लीनिक जाना चाहती है लड़की
X

एक 23 साल की लड़की अपनी फैमिली से हर रोज सुसाइड क्लीनिक जाने के लिए मन्नतें करती है। वह एक रहस्‍यमय बीमारी से पिछले 11 सालों से जूझ रही है। 'टिक बाईट' नाम की यह ​बीमारी कब उसे मौत दे दे कुछ नहीं कहा जा सकता। इस बीमारी में उसे असहनीय दर्द होता है। लड़की ने पिछली फरवरी को इंस्‍टाग्राम पर एक पोस्‍ट डाला था। इन दिनों एक 'स्विस सुसाइड क्लिनिक' में उसका इलाज चल रहा है।

krishty hospitle medicine कृष्‍टी

कृष्टी नाम की इस लड़की की मानें तो उसके चेहरे पर अचनाक बहुत दर्द होता है। उसे ऐसा लगता है कि जैसे उसके चेहरे पर किसी ने बिजली का करंट लगा दिया हो। उसकी मांसपेशिया खिंचने लगती हैं। उसे लगता है कि उसकी हड्डियाें में उभार आ गया हैं।

krishti

हाल ही में एक बार फिर उसकी तबियत खराब हो गई है जबकि पिछले महीने ही उसका इलाज करवाया गया था। बताया जा रहा है कि कृष्टी जब 12 साल की थी तो उसे बगीचे में किसी जानवर ने काट लिया था। तब से उसे यह बीमारी हो गई।

illness

इस बीमारी के दौरान वह बेड पर लेटी रहती है। उसके लिए उठना चलना तक मुश्किल हो जाता है। वह बस हवा और गैस के पाईप को मुंह में लगाकर पंप करती है। इसने उसका पूरा जीवन बर्बाद कर दिया है।

क्‍या कहता है परिवार

-कृष्‍टी दवा तक नहीं ले पाती है जैसे ही वह दवा लेती है उसे उल्टियां हो जाती हैं।

-कृष्टी ने पिछली फरवरी में इंटाग्राम पर एक पोस्ट अपलोड किया था

-इसमें उसने लिखा था कि वह इन दिनों बहुत खराब हालात से गुजर रही है।

-उसे हर रोज असहनीय पीड़ा हो रही है। वह बहुत बीमार है।

-इस वजह से उसका 10 किलो वजन भी कम हो गया है।

-परिवार के सदस्यों का कहना है कि फ्लोरिडा में स्पोंगल वेलनेस इंस्टीट्यूट में कृष्टी का इलाज हो सकता है।

-लेकिन इसमें बहुत पैसों का खर्चा आएगा इसके लिए उसकी बहन ने फेसबुक पर GoFundMe नाम से एक पेज बनाया है

Newstrack

Newstrack

Next Story