गजब... ये डाक्टर तो अपने मरीजों को जिंदा ही दफना देता है

राम केवी
Published on: 25 Sep 2018 5:16 PM GMT
गजब... ये डाक्टर तो अपने मरीजों को जिंदा ही दफना देता है
X
गजब... ये डाक्टर तो अपने मरीजों को जिंदा ही दफना देता है

कीव: एक डाक्टर जो अपने मरीजों की मनोवैज्ञानिक समस्याओं के निदान के लिए उन्हें ताबूत में जगंल में दफना देता है। एंड्री झेलवेतो नामक इस डाक्टर के अनोखे उपचार के पहले मरीजों को ताबूत में ऱखा जाता है।

अपने मरीजों को दफनाने वाले इस डाक्टर का कहना है कि वह ऐसा इसलिए करता है ताकि उसके मरीज खुद को जिंदा महसूस कर सकें। ये डाक्टर अपने मरीजों को ताबूत में अपने मनोवैज्ञानिक उपचार की प्रक्रिया के तहत रखता है।

उत्तरी यूक्रेन के इस डाक्टर का यह असाधारण उपचार का ढंग उस समय लोगों की जानकारी में आया जब एक ग्रामीण ने कीव की राजधानी में जंगल के निकट लावारिस पड़े हुए ताबूत देखे। इस ग्रामीण ने कथित रूप से एक दर्जन ताजा खुदी हुई कब्रें देखीं और पुलिस को सूचना दी।

इस चौंकाने वाली सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की तो वह इस डाक्टर तक पहुंचे जिसने कथित रूप से स्वीकार किया कि ताबूतों का इस्तेमाल उसने अपने मरीजों का मनोवैज्ञानिक उपचार के लिए किया था।

डाक्टर के अनुसार वह 12 मरीजों को जंगल में ले गया और उन्हें जिंदा ही दो घंटे के लिए दफना दिया।

इस डाक्टर ने अपने प्रचार के लिए एक वीडियो भी आनलाइन जारी किया। इस क्लिप में दिखाया गया कि एक ताबूत ताजा खुदी कब्र में रखा जा रहा है। एक जवान आदमी उस ताबूत में लेटा हुआ दिख रहा है।

इस वीडियो क्लिप में ताबूत से जुड़ा हुआ एक पाइप दिख रहा है ताकि दो घंटे के इस उपचार सत्र के दौरान ताबूत में लेटा हुआ व्यक्ति सांस ले सके।

डाक्टर ने कहा कि उपचार की इस तकनीक का इस्तेमाल उसने कुछ वर्ष पूर्व किया था। मै पहला व्यक्ति था जो खुद दफन हुआ। उपचार का यह सत्र आपको जिंदा होने का अहसास कराता है।

एक मरीज जो दफन होकर निकला है उसका कहना है कि जब मै ताबूत से बाहर आया तो मुझे महसूस हुआ जैसे मै एक अलग आदमी हूं। यह अद्भुत है।

पुलिस ने जांच में पाया कि इसमें कोई अपराध नहीं हुआ है। उपचार के दौरान लोग अपनी मरजी से दफन हुआ और किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। इसमें अपराध के कोई संकेत नहीं मिले।

राम केवी

राम केवी

Next Story