×

मासूम की हत्या कर फांसी के फंदे पर लटकाया, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 10 साल के बच्चे की हत्या कर शव फांसी के फंदे पर लटका दिया। फांसी पर लटकता शव मिलने के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

Dharmendra kumar
Published on: 2 May 2019 10:17 AM GMT
मासूम की हत्या कर फांसी के फंदे पर लटकाया, ग्रामीणों में भारी आक्रोश
X

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 10 साल के बच्चे की हत्या कर शव फांसी के फंदे पर लटका दिया। फांसी पर लटकता शव मिलने के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। परिजनों ने किसी तरह की रंजिश से इंकार किया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर भारी पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

यह घटना शाहजहांपुर के थाना बंडा के मुड़िया छावन की है। यहां के रहने वाले राजेश का 10 साल का बेटा अमरजीत बीती रात घर से गायब हो गया था। परिजनों ने उसकी काफी देर तक तलाश की, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका। गांव के बाहर बनी मुड़िया के बाहर उस बच्चे का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। शव के आसपास स्थिति को देखते हुए आंशका जताई जा रही है कि बच्चे की हत्या इस कमरे नुमा बनी मुड़िया के अंदर की गई है। बच्चे ने टी शर्ट पहन रखी थी। हत्या के बाद हत्यारों ने बच्चे की टी शर्ट से ही उसको फांसी के फंदे पर लटका दिया। घटना के बाद हत्यारे मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें...अरविंद केजरीवाल का बेटा भी हुआ CBSE 12th में पास, ये है टॉपर्स की लिस्ट

सुबह ग्रामीणों की नजर मुड़िया के अंदर फांसी के फंदे पर लटके बच्चे के उपर पड़ी। उसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह की रंजिश से इंकार किया है। हत्या से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। साथ ही दहशत भी है। भारी पुलिस बल गांव में तैनात कर दिया है। पुलिस लगातार गांव वालों से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें...राहुल गांधी के चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध के लिये उच्चतम न्यायालय में याचिका

सीओ प्रवीन कुमार यादव का कहना है कि बच्चे का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव के लोगों से पूछताछ के अलावा परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही हत्यारे पुलिस की गिरफ्त होंगे।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story