×

रेलवे पुलिस दे रही टक्कर: ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां, अबतक वसूला लाखों का जुर्माना

नॉर्थ सेन्ट्रल रेलवे में आरपीएफ को अच्छी सफलता मिल रही है। जनवरी से लेकर अगस्त तक चलाए गए विभिन्न अभियान में 11 हजार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

Newstrack
Published on: 18 Sep 2020 5:19 PM GMT
रेलवे पुलिस दे रही टक्कर: ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां, अबतक वसूला लाखों का जुर्माना
X
रेलवे पुलिस दे रही टक्कर: ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां, अबतक वसूला लाखों का जुर्माना

झाँसी: नॉर्थ सेन्ट्रल रेलवे में आरपीएफ को अच्छी सफलता मिल रही है। जनवरी से लेकर अगस्त तक चलाए गए विभिन्न अभियान में 11 हजार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इनसे करीब 52 लाख का जुर्माना वसूला गया है। यह सफलता कोरोना कोविड-10 के तहत मिल रही है। जबकि यात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी नहीं हो रही है। इसके बावजूद आरपीएफ की मेहनत रंग ला रही है। यह जानकारी आरपीएफ आईजी रविन्द्र वर्मा द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई है।

ये भी पढ़ें: SDM के मुंह पर कालिख: कांग्रेस नेता के कदम से मचा बवाल, भारी फ़ोर्स तैनात

इस संबंध में झाँसी रेल मंडल के मंडल सुरक्षा आयुक्त जितिन बी राज ने बताया है कि एनसीआर आरपीएफ के आईजी रविन्द्र वर्मा के निर्देश में तीनों मंडलों में विभिन्न प्रकार के अभियान चलाए गए हैं। इस अभियान के तहत तीनों मंडलों को अच्छी सफलता हासिल हुई है। उनका कहना है कि जनवरी से लेकर अगस्त तक चले अभियान में टिकटों की कालाबाजारी करने वालों पर शिकंजा कसा गया है।

157 दलाल गिरफ्तार

मंडल सुरक्षा आयुक्त के मुताबिक 157 दलाल गिरफ्तार किए गए तथा 7584 ( 7070 अतीत तथा 514 भविष्य )के टिकट जिनकी कीमत 97,79,799.43/- उनसे जब्त की गई है। यही नहीं, 245 बालको व 97 बालिकाओं को बचाया गया। उनका कहना है कि सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 182 पर सुरक्षा संबंधित मामलों में सहायता हेतु 876 कॉल रिसीव की गई। इन कॉलों के माध्यम से संबंधित व्यक्ति को सहायता प्रदान की गई है।

आरपीएफ ने हार्ड क्रिमिनलों को भी किया गिरफ्तार

मंडल सुरक्षा आयुक्त के मुताबिक आरपीएफ ने हार्ड क्रिमिनलों को भी गिरफ्तार किया। बाद में उनको जीआरपी के हवाले किया गया। इनमें मोबाइल फोन चोर समेत अन्य अपराधी शामिल है। इसकी संख्या 100 है। इसके अलावा 33 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 233.198 किलोग्राम गांजा, डोडा, पोस्ता पुआल बरामद किया गया। इसकी कीमत 23 लाख 52 हजार 130 रुपया है। इन अभियुक्तों को जीआरपी के हवाले किया गया। गांजा के मामले में जीआरपी की मदद ली गई है।

मंडल सुरक्षा आयुक्त के मुताबिक ट्रेनों में बियर लाते समय दो व्यक्तियों को पकड़ा गया। इनसे 39 गन्ने की बियर बरामद की गई है। इसके अलावा 95 किलो तेंदू के पत्ते कीमत रुपए 11,200/- आरपीएफ/ एनसीआर द्वारा बरामद किया गया और आवश्यक कार्यवाही हेतु वन विभाग को सौंप दिया गया। वहीं, ट्रेन में छूटे बैगों को आरपीएफ ने जब्त कर लिया। इसकी संख्या 117 है। संबंधित यात्रियों को उक्त बैग सुपुर्द किए गए।

148 अपराधी गिरफ्तार, 8 हजार की संपत्ति जब्त

आरपीएफ ने रेलवे संपत्ति चोरी करने वाले बदमाशों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत 148 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। इनसे आठ हजार की कीमत की संपत्ति बरामद की है। इसके अलावा रेलवे एक्ट के तहत 10,926 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया जिनसे अदालत द्वारा 51,20,858/- का जुर्माना लगाया गया। इसी तरह अलार्म चेन को खींचने के लिए 1774 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया जिन पर अदालत द्वारा रुपए 9,63,081/- का जुर्माना वसूला गया।

अवैध वेंडिंग करते पकड़े गए 1673 अपराधी

अवैध हॉकिंग /वेंडिंग हेतु 1673 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया जिन पर अदालत द्वारा कीमत 18,29,711/- का जुर्माना लगाया गया| इसी तरह दिव्यांग/आरक्षित कोचों में अनाधिकृत यात्रा हेतु 906 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इनसे 1,81,425/- का जुर्माना वसूला गया। महिलाओं के लिए आरक्षित कोचों में अनाधिकृत रूप से यात्रा करने हेतु 1911 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया जिनसे 2,53,852/- का जुर्माना वसूला गया।

आधुनिक उपकरणों का प्रयोग कर रही हैं आरपीएफ

अपराध में शून्य सहिष्णुता बनाने के लिए "D"में बताए गए कदमों के अलावा आरपीएफ आईएसएस ,वीएसएस, साइबर सेल, व डायनेमिक ट्रेन एस्कॉर्टिंग के तहत आधुनिक उपकरणों का प्रयोग कर रही है। आरपीएफ कर्मियों के कौशल विकास के लिए कई प्रशिक्षण कार्यक्रम जैसे- एनडीपीएस प्रशिक्षण, लिंग संवेदीकरण प्रशिक्षण ,और शिक्षण प्रशिक्षण आदि आयोजित किए जा रहे हैं।

रिपोर्ट: बी के कुशवाहा

ये भी पढ़ें: मल्हनी उपचुनाव: सपा का आह्वान, जीत कर इस शख्स को दें श्रंद्धाजलि

Newstrack

Newstrack

Next Story