×

Sitapur News: साथी बंदी की मौत के बाद जेल में बंद करीब 16 सौ बंदियों ने की भूख हड़ताल, जानिए क्या है वजह

Sitapur News: बंदियों ने न्यायालय पेशी पर भी जाने से इंकार कर दिया। इस पूरे मामले की सूचना मिलते ही डीआईजी जेल एके श्रीवास्तव सीतापुर जेल पहुंचे और पूरे मामले को लेकर अधिकारियों से लेकर बंदियों से पूछताछ की।

Sami Ahmed
Published on: 15 April 2023 3:32 PM GMT
Sitapur News: साथी बंदी की मौत के बाद जेल में बंद करीब 16 सौ बंदियों ने की भूख हड़ताल, जानिए क्या है वजह
X
साथी बंदी की मौत के बाद जेल में बंद कैदियों ने की भूख हड़ताल(Pic: Newstrack)

Sitapur News: यूपी के सीतापुर में साथी बंदी की हुई मौत के बाद जेल में बंद करीब 16 सौ बंदियों ने भूख हड़ताल कर दी। इतना ही नहीं बंदियों ने न्यायालय पेशी पर भी जाने से इंकार कर दिया। वहीं इस पूरे मामले की सूचना मिलते ही डीआईजी जेल एके श्रीवास्तव सीतापुर जेल पहुंचे और पूरे मामले को लेकर अधिकारियों से लेकर बंदियों से पूछताछ की।

बंदियों ने लगाए जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप

डीआईजी जेल के काफी मान मनोबल के बाद बंदी पेशी पर जाने के लिए तैयार हुए पेशी पर जाते समय बंदियों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। तथा उनका आरोप था कि मृतक बंदी को जेल प्रशासन के द्वारा हीटर पर खड़ा करके शौच कराए जाने का भी आरोप लगाया। यहां तक कि बंदियों ने प्रतिमाह अधिकारियों के द्वारा किए जाने वाले जेल के निरीक्षण पर भी सवालिया निशान लगाया है। फिलहाल डीआईजी जेल एके श्रीवास्तव के द्वारा पूरे मामले को लेकर जांच की जा रही है अब देखना यह है कि जांच में क्या निकलता है।

बलात्कार के मामले में बंद था बंदी

बताते चलें कि बंदी बबलू वर्ष 2022 में मिश्रिख थाना क्षेत्र में हुए बलात्कार के मामले में जिला कारागार में बंद था कल उसकी जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। साथी बंदी की मौत की सूचना मिलते ही जेल में बंद बंदियों में आक्रोश व्याप्त हो गया और लगभग 1500 बंदियों ने खाना बंद कर दिया और भूख हड़ताल पर चले गए कैदियों के भूख हड़ताल पर जाने की बात को लेकर जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आलम यह था कि कैदियों के भूख हड़ताल पर जाने की सूचना मिलते ही डीआईजी जेल एके श्रीवास्तव सीतापुर कारागार पहुंचे दिल्ली जेल के काफी मान मनोबल के बाद बंदी पेशी पर जाने को राजी हुए।

पेशी पर जाते समय कैदियों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए बंदियों का आरोप है कि जेल के अंदर बंदियों के साथ काफी बुरा व्यवहार किया जा रहा है। अवैध वसूली पूरे चरम पर है। बंदियों का आरोप है कि फार्मासिस्ट के द्वारा बंदी बबलू की गला दबाकर हत्या कर दी गई। बंदी खाना नहीं खा रहे हैं।

शैलेंद्र फार्मासिस्ट के ऊपर बंदियों ने गंभीर आरोप लगाए हैं बंदियों का कहना था कि जब अधिकारी लोग अंदर जांच के लिए आते हैं तो सिर्फ खानापूर्ति की जाती है और बंधुओं से कोई पूछताछ भी नहीं होती सुधांशु के ऊपर आरोप लगाते हुए बंधुओं ने बताया कि मृतक बन्दी साथी बबलू को हीटर पर खड़ा करके सोच कराई गई और उसकी पिटाई भी की है।

Sami Ahmed

Sami Ahmed

Next Story