×

भाजपा दिग्गज की पुण्यतिथि: सीतापुर की यादों में बसे, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धाजंलि

पूर्व वित्त मंत्री एवं भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय राजेंद्र गुप्ता की 18वीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को नगर कार्यालय के नीचे स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भाजपाइयों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Ashiki
Published on: 7 Jan 2021 3:49 PM GMT
भाजपा दिग्गज की पुण्यतिथि: सीतापुर की यादों में बसे, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धाजंलि
X
सीतापुर: पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता की 18वीं पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

सीतापुर: पूर्व वित्त मंत्री एवं भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय राजेंद्र गुप्ता की 18वीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को नगर कार्यालय के नीचे स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भाजपाइयों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने स्वर्गीय राजेंद्र गुप्ता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए कहा कि राजेंद्र गुप्त जैसा व्यक्तित्व सदियों में कभी-कभी उभरता है।

सीतापुर के विकास के लिए वह सदैव प्रयत्नशील रहे

कार्यकर्ताओं को संगठन के गुण बताकर संगठन का कार्य करने के लिए उन्हें सदैव प्रेरित करते रहते थे। अनूप गुप्ता ने कहा कि सीतापुर के विकास के लिए वह सदैव प्रयत्नशील रहे। विकासपरक आदर्श युक्त राजनीति की वो धरोहर थे । उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर हम लोगों को संगठन व समाज के कार्यों को आगे बढ़ाना है।

ये भी पढ़ें: लखनऊ यूनिवर्सिटी में बटी खुशियां, इन 13 इंजीनियरिंग छात्रों को मिला कैम्पस प्लेसमेंट

जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने स्वर्गीय राजेंद्र गुप्ता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि करते हुए कहा कि स्वर्गीय राजेंद्र गुप्त कुशल संगठन कर्ता व राजनीतिक मामलों के मर्मज्ञ विशाल हृदय के व्यक्ति थे। सीतापुर में विकास के उन्होंने नए आयाम स्थापित किए थे ।उनके आदर्श सदैव हम सबको प्रेरणा देते रहेंगे। सेवता विधायक ज्ञान तिवारी ने स्वर्गीय राजेंद्र गुप्त को राजनीति का कोहिनूर बताया तथा कहा कि वो सदैव कार्यकर्ताओं की चिंता किया करते थे। पार्टी संगठन को खड़ा करने में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। बिसवां विधायक महेंद्र यादव ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि लगातार छह बार विधायक रह कर उन्होंने पार्टी व समाज की सेवा की तथा लोगों को जोड़ने की उम्र में अद्भुत कला थी।

बड़े पदों पर रहकर भी कभी नहीं दिखा अहम

पूर्व विधायक राकेश सिंह ने कहां की बड़े पदों पर रहकर भी स्वर्गीय राजेंद्र गुप्त में कभी अहम नहीं दिखा उनके विचार हमेशा प्रासंगिक रहेंगे जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्र ने कहा कि वह अब हमारे बीच नहीं हैं पर उनके आदर्श हमेशा हम लोगों का मार्ग प्रशस्त करते रहेंगे स्वर्गीय राजेंद्र गुप्ता कार्यकर्ताओं के लिए एक अभिभावक की की तरह थे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के पश्चात नगर कार्यालय के नीचे मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता द्वारा निराश्रित मित्रों को कंबल वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर पूनम मिश्रा, दिनेश शर्मा, विश्राम सागर राठौर, पशुपतिनाथ धवन, पूर्व जिला अध्यक्ष उमाकांत मिश्र ,राकेश त्रिपाठी, अजय, संजय मिश्रा, रोहित सिंह, अजय भार्गव , मंडल अध्यक्ष आकाश अग्रवाल, गोदावरी मिश्रा, परीक्षित त्रिपाठी, भंवर सिंह, नीरज वर्मा झल्लर, राहुल मिश्रा, सुरेश गुप्ता, श्री प्रकाश सिंह, जितेंद्र मेहरोत्रा, अनूप विश्वकर्मा ,आशीष गीतू मिश्रा, ओम प्रकाश मिश्रा, राजीव मेहरोत्रा, अभिषेक मिश्रा, वीर विक्रम सिंह,पंकज गुप्ता, अंजनी शुक्ला,सहज गुप्ता, अरविंद श्रीवास्तव, सचिन मिश्रा, शिवांशु मिश्रा, राम लखन कश्यप, अरुण शर्मा, आदि लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: सीतापुर के डीएम ने दिखाए तेवर, एसडीएम और तहसीलदार को दिए कड़े निर्देश

वही पिछड़ावर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राजेश वर्मा ने स्वर्गीय राजेन्द्र गुप्ता की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें राजनीति का शिखर पुरुष बताया। सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि अपने संसदीय ज्ञान व राजनैतिक कौशल से उन्होंने प्रदेश ही नही देश मे भी अपनी छाप छोड़ी। वो हमेशा लोगो के दिलो में रहेंगे। स्वर्गीय राजेन्द्र गुप्ता की पुण्य तिथि पर जिले में सांसदों,विधायको व कार्यकर्ताओं ने अनेक स्थानों पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर फल वितरण आदि भी किया।

रिपोर्ट: पुतान सिंह

Ashiki

Ashiki

Next Story