×

अलीगढ़ में भी मिला कोरोना पॉजिटिव मरीज, ये भी है जमाती, प्रशासन में मचा हड़कंप

शभर में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं अब अलीगढ़ में जमात से आए कुछ लोगों में से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य महकमे और जिला प्रशासन...

Ashiki
Published on: 9 April 2020 3:29 PM GMT
अलीगढ़ में भी मिला कोरोना पॉजिटिव मरीज, ये भी है जमाती, प्रशासन में मचा हड़कंप
X

अलीगढ़: देशभर में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं अब अलीगढ़ में जमात से आए कुछ लोगों में से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य महकमे और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। बता दें कि फिरोजाबाद का रहने वाला 22 वर्षीय युवक 12 मार्च को दिल्ली के जमात में शामिल होने के बाद अलीगढ़ वापस आया था। इस युवक के साथ करीब 10 लोग और थे।

ये भी पढ़ें: कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सनराइजर्स हैदराबाद ने बढ़ाया हाथ, दिए इतने करोड़ रूपये

बुधवार को स्वास्थ विभाग की टीम ने फैज मस्जिद शाहजमाल से 10 लोगों का नमूना लिया था। जिसमें से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई बाकी सभी की नेगेटिव आई हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बीपी सिंह ने बताया कि जमात से एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह शाह जमाल की एक मस्जिद में क्वॉरेंटाइन था।

ये भी पढ़ें: भारत में भी इस देश की तरह फैल रहा कोरोना, लेकिन यहां के लोगों को बचा रहा ये टीका

मामला सामने आने के बाद शाहजमाल गोविंद नगर स्थित मस्जिद के आसपास लगभग 1 किलोमीटर का पूरा इलाका प्रशासन द्वारा अब सील किया जायेगा। युवक के टच में जितने भी लोग आए हैं उन सभी की और 1 किलोमीटर के भीतर सभी आने वाले सभी लोगों को क्वॉरेंटाइन किया जाएगा। इसके साथ ही 3 किलोमीटर के भीतर आने वाले सभी लोगों की स्क्रीनिंग कराई जाएगी। बता दें कि शाहजमाल में स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की टीम पहुंची थी। जिलाधिकारी अलीगढ़ ने लोगों से संयम बरतने व लॉक डाउन के नियमों का पालन करने की अपील की है।

रिपोर्ट- कुलदीप सिंह

ये भी पढ़ें: शाही परिवार पर कोरोना का कहर, किंग और क्रॉउन प्रिंस समेत 150 सदस्य संक्रमित

Ashiki

Ashiki

Next Story