×

2827 लोगों ने यूपी के लिए भरी उड़ान, प्रदेश में एंट्री करते ही ऐसे हुआ स्वागत

घरेलू उड़ान से कल 2827 लोग आये हैं। उसमें से उत्तर प्रदेश के 2007 लोग आये हैं उनको होम क्वारंटीन हेतु भेजा गया है और 721 लोग किसी कार्य से उत्तर प्रदेश में आये हैं, उन्होंने अपना विवरण दिया है उनको क्वारंटीन नहीं किया गया है, वे अपना कार्य करके वापस चले जाएंगे।

Shivani Awasthi
Published on: 26 May 2020 3:34 PM GMT
2827 लोगों ने यूपी के लिए भरी उड़ान, प्रदेश में एंट्री करते ही ऐसे हुआ स्वागत
X

श्रीधर अग्निहोत्री

लखनऊ। प्रदेश के 75 जनपदों में 2680 कोरोना के मामले एक्टिव हैं। अब तक 3698 मरीज पूरी तरह से उपचारित हो चुके हैं। कुल 865 पूल टेस्ट किये गये, जिसमें से 775 पूल 5-5 सैम्पल के तथा 90 पूल 10-10 सैम्पल के थे। आरोग्य सेतु अलर्ट जनरेट होने पर लोगों को कन्ट्रोल रूम से काॅल किया जा रहा है।

कुल 35,932 लोगों से फोन पर ली गई स्वास्थ्य की जानकारी

यह जानकारी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 35,932 लोगों को फोन कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली गयी है। आशा वर्कर्स द्वारा श्रमिकों के घर पर जाकर सम्पर्क कर उनके लक्षणों का परीक्षण कर रही हैं, जिसके आधार पर श्रमिकों का सैम्पल इकट्ठा कर जांच की जा रही है।

9,01,543 श्रमिकों से घर पर जाकर आशा वर्कर्स ने किया सम्पर्क

उन्होंने बताया कि आशा वर्कर्स द्वारा अब तक 9,01,543 श्रमिकों से उनके घर पर जाकर सम्पर्क किया गया, इनमें 926 लोगों में कोरोना के लक्षण पाये गये। उन्होंने बताया कि ग्राम एवं मोहल्ला निगरानी समितियों के द्वारा निगरानी का कार्य सक्रियता से किया जा रहा है। अब तक 91,869 निगरानी समिति के माध्यम से 72,45,753 घरों में रह रहे 3,63,83,287 लोगों से सम्पर्क किया गया है।

ये भी पढ़ेँः यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 IPS अफसरों के तबादले, प्रशांत कुमार को मिला प्रमोशन

एक दिन में घरेलू उड़ान से यूपी में 2827 लोग आए

प्रसाद ने बताया कि घरेलू उड़ान से कल 2827 लोग आये हैं। उसमें से उत्तर प्रदेश के 2007 लोग आये हैं उनको होम क्वारंटीन हेतु भेजा गया है और 721 लोग किसी कार्य से उत्तर प्रदेश में आये हैं, उन्होंने अपना विवरण दिया है उनको क्वारंटीन नहीं किया गया है, वे अपना कार्य करके वापस चले जाएंगे। उन्होंने बताया कि कोरोना के पाॅजीटिव मरीजों में 0-20 आयु वर्ग के 18.33 प्रतिशत, 21-40 आयु वर्ग के 52.63 प्रतिशत, 41-60 आयु वर्ग के 22.76 प्रतिशत तथा 60 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के लोगों का प्रतिशत 6.29 है।

82,362 औद्योगिक इकाइयों द्वारा रु0 1678.00 करोड़ के वेतन का वितरण

उन्होंने कहा कि प्रदेश की 82,362 औद्योगिक इकाइयों द्वारा रु0 1678.00 करोड़ के वेतन का वितरण किया जा चुका है। निर्माण कार्यों से जुडे़ 17.73 लाख श्रमिकों, नगरीय क्षेत्र के 8.71 लाख श्रमिकों तथा ग्रामीण क्षेत्रों के 6.54 लाख निराश्रित व्यक्तियों को रु0 1,000-1,000 के आधार पर कुल 32.98 लाख लोगों को 329.86 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।

ये भी पढ़ेंः सरकार का बड़ा एलान: आपको दे रही है इतना पैसा, जानिये कैसे होंगे लाभान्वित

प्रदेश की पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्यूपमेन्ट एवं मास्क सहित कुल 70 इकाईयां क्रियाशील हैं। प्रदेश में 1099 फ्लोर मिल, 499 तेल मिल एवं 312 दाल मिल संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को गारमेन्ट हब बनाने की दिशा में कार्य किया जाय।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story