TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

दिल्ली में ताबड़तोड़ फायरिंग: वोटिंग से पहले दहला पूरा इलाका

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से पहले फिर ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई है। दिल्ली के जाफराबाद इलाके में चार राउंड फायरिंग की गई है। हालांकि यह फायरिंग क्यों हुई है अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

Dharmendra kumar
Published on: 7 Feb 2020 10:21 AM GMT
दिल्ली में ताबड़तोड़ फायरिंग: वोटिंग से पहले दहला पूरा इलाका
X

नई दिल्ली: दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से पहले फिर ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई है। दिल्ली के जाफराबाद इलाके में चार राउंड फायरिंग की गई है। हालांकि यह फायरिंग क्यों हुई है अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। फायरिंग के बाद इलाके में अफरा तफरी का महौल बन गया। इस मामले में पुलिस की तरफ से अभी कोई आधिकारिक जानकारी प्राप्त नहीं हुई।

बता दें कि बीते दिनों दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से गोली चलने की घटना सामने आई थीं। जिसके बाद दिल्ली में नाजुक स्थिति बन गई थी। शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है ऐसे में गोली चलने की ये खबर सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रही है।

नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ दिल्ली में जारी प्रदर्शन को लेकर कई तबकों में गुस्सा था। इसी दौरान दिल्ली में जामिया और शाहीन बाग इलाके में अलग-अलग अलग-अलग शख्स ने हवाई फायरिंग की थी।

यह भी पढ़ें...अभी-अभी ताबड़तोड़ फायरिंग से दहल उठा ये पूरा इलाका, कई घायल, भारी फ़ोर्स तैनात

स्टूडेंट मार्च से पहले एक नाबालिग ने हवाई फायरिंग की थी। यह घटना दिल्ली पुलिस के सामने ही हुई थी, जिसमें एक शख्स घायल हो गया था। इसके अलावा दिल्ली के शाहीन बाग में जारी सीएए विरोध प्रदर्शन स्थल के पास कपिल गुर्जर नाम के युवक ने हवाई फायरिंग की थी और कहा था कि इस देश में सिर्फ हिंदुओं की चलेगी।

यह भी पढ़ें...दिल्ली चुनाव से पहले सरकार पर CBI की गाज! आप नेता का ये ख़ास आदमी गिरफ्तार

तो वहीं दिल्ली की जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी के पास दो स्कूटी सवार अज्ञात लोगों ने रात में फायरिंग की थी, जिसके बाद हालात बिगड़ते हुए नज़र आए थे। इन फायरिंग के बाद दिल्ली में सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी और लोगों की जांच की जा रही थी।

यह भी पढ़ें...शाहीन बाग का रास्ता अभी नहीं होगा साफ, SC ने दी सुनवाई की नई तारीख

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। राजधानी में करीब 40 हजार पुलिस के जवान चुनावी ड्यूटी पर लगाए गए हैं, इसके अलावा EVM-पोलिंग बूथ की सुरक्षा अलग से है। करीब 19 हजार होम गार्ड्स भी तैनात किए गए हैं।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story