×

Jhansi News : नहर में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, कई घंटे बाद मिला शव

Jhansi News : झाँसी। खेलते-खेलते एक 15 वर्षीय बच्चा नहर किनारे पहुंच गया। नहर वह अचानक नहर में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। कई घंटों की मशक्कत के बाद शव को नहर से बाहर निकाला और पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

B.K Kushwaha
Published on: 21 July 2023 2:00 PM GMT
Jhansi News : नहर में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, कई घंटे बाद मिला शव
X

Jhansi News : झाँसी। खेलते-खेलते एक 15 वर्षीय बच्चा नहर किनारे पहुंच गया। नहर वह अचानक नहर में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। कई घंटों की मशक्कत के बाद शव को नहर से बाहर निकाला और पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोतवाली थाना क्षेत्र के उन्नाव गेट अंदर निवासी विनोद झा अपने बच्चों और पत्नी के साथ वर्तमान में बबीना थाना क्षेत्र के बीएचईएल में किराए से रहते थे। विनोद झा टैक्सी चलाकर अपना और परिवार का भरण पोषण करता था। परिजनों के मुताबिक विनोद एक बेटा लगभग 15 वर्षीय अभिषेक विगत दिवस दिन में घर में सो रहा था। नींद से जागने के बाद वह खेलने के लिए घर से बाहर निकला गया। काफी देर तक जब वह नजर आया तो परिजनों को चिंता हुई। जिस पर उन्होंने विनोद को इसकी जानकारी देते हुए पूरे मामले से अवगत कराया। किसी प्रकार विनोद ने अपने साथियों के साथ खोजबीन करते हुए इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी। इसी दौरान उन्हें पता चला कि नहर किनारे एक लड़के कपड़े पड़े हुए है।' वहां जाकर उन कपड़ों को देखा तो वह अभिषेक के निकले। विनोद ने पुलिस की मदद से नहर को बंदर कराया और उसकी खोजबीन कराई। लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर उसका शव नहर में मिला। शव को बाहर निकालकर कब्जे में लिया। सूचना पर गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

खेत पर गया बुजुर्ग पहूंज नहर में गिरा, डूबने से हुई मौत

चिरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बिठरी में खेत पर गया बुजुर्ग पहूंज नहर में डूब गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
चिरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बिठरी में रहने वाला हरपित राजपूत विगत दिवस खेत पर गया हुआ था। जहां वह जानवरों को पानी पिलाने के लिए नहर किनारे चला गया। तभी अचानक पैर फिसलने के कारण वह नहर में गिर गया। आनन-फानन में उसे नहर से बाहर निकाला गया और अस्पताल भिजवाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

सल्फास खाकर टैक्सी चालक ने की आत्महत्या

मन में न जाने ऐसा क्या चल रहा था कि परेशान होकर एक टैक्सी चालक ने सल्फास खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मरने से पहले उसने अपनी बहन को फोन पर जानकारी दी थी। इससे पहले वह कुछ करती उसने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
मोंठ थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हरौली में रहने वाला रामकैलाश टैक्सी चालक था। परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले वह टैक्सी लेकर घर से निकला था। इसके बाद लौटकर घर नहीं आया। परेशान होकर उसकी खोजबीन शुरु कर दी। तभी उन्हें पता चला कि गांव से लगभग दो किमी दूर नेहरु नगर में उसकी टैक्सी खड़ी हुई और वह बेहोशी हालत में है। आनन-फानन में मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मरने से पहले उसने अपनी बहन को फोन पर जानकारी दी। यह सुनकर इससे पहले वह मदद के लिए वहां पहुंचती उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

B.K Kushwaha

B.K Kushwaha

Next Story