×

बुलंदशहर में गड्ढे से मिला बच्ची का शव, 6 दिन पहले हो गई था लापता

बुलंदशहर के डीएम रविंद्र कुमार सिंह ने घटना के बारे में बताया कि पीड़िता के माता-पिता ने बताया कि जब वो खेत में काम कर रहे थे तभी उनकी बच्ची दूसरे खेत में गई, उसके बाद बच्ची की डेड बॉडी बरामद की गई है।

Dharmendra kumar
Published on: 2 March 2021 6:58 PM GMT
बुलंदशहर में गड्ढे से मिला बच्ची का शव, 6 दिन पहले हो गई था लापता
X
लड़की 25 फरवरी की शाम अपने परिजनों के साथ खेत में काम कर रही थी। इस दौरान उसे प्यास लगी और उसने पानी के लिए कहकर घर चली गई। लेकिन इसके बाद वह लौटी नहीं।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की सख्ती बावजूद अपराध पर लगाम लगता नहीं दिखाई दे रहा है। आए दिन हत्या और लूट की घटनाएं सामने आ रही हैं। अब इस बुलंदशहर जिले में एक 12 साल नाबालिग का शव बरामद हुआ। लड़की 6 दिन से लापता थी।

दरअसल जिले के एक गांव की 12 साल की बच्ची छह दिनों से लापता थी। अब उसका शव एक ग्रामीण के घर के पास एक गड्ढे से बरमाद किया गया है यहां पर उसको दफनाया गया। बुलंदशहर पुलिस ने बताया कि लड़की 25 फरवरी की शाम अपने परिजनों के साथ खेत में काम कर रही थी। इस दौरान उसे प्यास लगी और उसने पानी के लिए कहकर घर चली गई। लेकिन इसके बाद वह लौटी नहीं।



28 फरवरी को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई

बुलंदशहर के डीएम रविंद्र कुमार सिंह ने घटना के बारे में बताया कि पीड़िता के माता-पिता ने बताया कि जब वो खेत में काम कर रहे थे तभी उनकी बच्ची दूसरे खेत में गई, उसके बाद बच्ची की डेड बॉडी बरामद की गई है। यहां खेत में एक लड़का शराब के नशे में था, लड़का फरार है। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। माता-पिता ने 28 फरवरी को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।'

ये भी पढ़ें...बेरोजगारी के खिलाफ युवा चेतना ने फूंका बिगुल, बूट पालिश अभियान का शुभारंभ



एव वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जब लोगों ने पुलिस के साथ लड़की की तलाश शुरू की, तो उन्हें एक घर के अंदर एक जगह मिली जहां ऐसा लगा कि गड्ढा खोदा गया था। जब उसको खोदा गया तो लड़की का शव बरामद हुआ। हम आगे की जांच कर रहे हैं। इस घर में पिता-पुत्र रहते हैं। पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया है, लेकिन बेटा फरार हो गया है। पीड़िता अपनी मां और दो बहनों के साथ खेतों में काम कर रही थी जो घर से लगभग 100 मीटर दूर हैं, जहां उसका शव बरामद हुआ है।

ये भी पढ़ें...नदी अधिकार यात्रा का दूसरा दिन, राजभर बोले- अतिपिछड़ों उत्पीड़न कर रही सरकार

लड़की की हत्या!

डीएम ने कहा कि ऐसा लगता है कि लड़की की हत्या की गई है। यौन उत्पीड़न की संभावना से भी इंकार नहीं कर सकते हैं। सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। मुख्य संदिग्ध हरेंद्र 22 साल का है, जो कथित तौर पर दिल्ली में मजदूरी का काम करता है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story