×

UP में संजय सिंह होंगे 'आप' के CM उम्मीदवार, पूरे प्रदेश में चुनाव लड़ेगी पार्टी

यूपी में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी के प्रदेष प्रभारी और राज्य सभा सदस्य संजय सिंह को प्रदेश का नया मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। आम आदमी पार्टी की योजना प्रदेष की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की बनी है।

Monika
Published on: 18 Dec 2020 4:29 AM GMT
UP में संजय सिंह होंगे आप के CM उम्मीदवार, पूरे प्रदेश में चुनाव लड़ेगी पार्टी
X
UP में संजय सिंह होंगे 'आप' के CM उम्मीदवार, पूरे प्रदेश में चुनाव लड़ेगी पार्टी

लखनऊ: यूपी में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी के प्रदेष प्रभारी और राज्य सभा सदस्य संजय सिंह को प्रदेश का नया मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। आम आदमी पार्टी की योजना प्रदेष की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की बनी है।

आम आदमी पार्टी की प्रदेश सचिव मीनाक्षी श्रीवास्तव के अनुसार 2022 उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी और पार्टी के राज्य सभा सदस्य संजय सिंह मुख्यमंत्री का चेहरा होंगें। उल्लेखनीय है कि हाल ही में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी यूपी के विधानसभा चुनाव में उतरेगी।

2022 विधानसभा चुनाव में वार कमेटियां गठित की जा रही

इधर पिछले दो महीनों में कई लोगों ने आम आदमी पार्टी भी ज्वाइन की है। आम आदमी पार्टी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेगी। आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए विधानसभा वार कमेटियां गठित की जा रही हैं। पिछले छह महीने से आम आदमी पार्टी की इस प्रदेश में राजनीतिक गतिविधियां काफी तेज चल रही है। संजय सिंह लगातार प्रदेश का दौरा भी कर रहे हैं। सभी विधानसभाओं में विधानसभा अध्यक्ष एव कार्यकर्ता नियुक्त किये जा रहे हैं।

इसके अलावा संजय सिंह लगातार सरकार की जनविरोधी गतिविधियों पर सवाल उठा रहे हैं। इसके अलावा दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी 22 दिसम्बर को लखनऊ में अपना डेरा जमाने वाले हैं। संजय सिंह पहले ही कह चुके हैं कि आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेगी। तब तक जमीनी स्तर पर पार्टी के लिए काम किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: क्या गुल खिलाएगी ओवैसी, राजभर और शिवपाल की तिकड़ी

दिल्ली में आप ने जो कहा वो करके दिखाया

इधर संजय सिंह संगठन को विस्तार देने की दिशा में काम कर रहे हैं। वह यहां कई बार कह चुके हैं कि दिल्ली सरकार 200 यूनिट बिजली लोगों को मुफ्त देती है। आम आदमी पार्टी ने जो कहा था वह दिल्ली वालों के लिए करके दिखाया। वहीे दूसरी तरफ संजय सिंह कई बार यूपी सरकार को चुनौती दे चुके हैं कि उसमें अगर हिम्मत है तो गिरफ्तार करके दिखाए। संजय सिंह बार बार कहते है कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार राज्य में ब्राह्मणों तथा अन्य जातियों पर अत्याचार कर रही है। वह यह भी आरोप लगा चुके हैं कि एक जाति विशेष के लिए यह सरकार काम कर रही है। राज्य सरकार यह आरोप लगाने पर उनके खिलाफ नौ मामले भी दर्ज करा चुकी हैं। संजय सिंह विधानसभा सत्र के दौरान विधानभवन के अंदर भी गए थे कि अगर सरकार उन्हें गिरफ्तार करना चाहती है तो कर ले।

श्रीधर अग्निहोत्री

ये भी पढ़ें: पिता बना हैवान: मंदबुद्धि बेटी के साथ किया रेप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story