×

महिला को अर्ध नग्न कर दबंगो ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल

जौनपुर मुख्यालय से 25 किमी दूर स्थित थाना मछली शहर स्थित कस्बा का है, यहां रहने वाली अकबरी नाम की महिला को मामूली विवाद में दबंगो ने सरेआम बाजार में बुरी तरह से मारा और उसे अर्ध नंगा कर दिया।

Shivani Awasthi
Published on: 28 May 2020 3:48 PM GMT
महिला को अर्ध नग्न कर दबंगो ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
X

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से दबंगई का एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां दबंगो ने मामूली विवाद को लेकर महिला की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ। वीडियो में एक महिला को कई लोग पीटने नजर आये। इसमें महिलाएं भी शामिल हैं। पीड़ित महिला को अर्ध नग्न कर पीटा गया। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

असहाय महिला को सरेराह दबंगों ने की जमकर पिटाई

मामला जौनपुर मुख्यालय से 25 किमी दूर स्थित थाना मछली शहर स्थित कस्बा का है, यहां रहने वाली अकबरी नाम की महिला को मामूली विवाद में दबंगो ने सरेआम बाजार में बुरी तरह से मारा और उसे अर्ध नंगा कर दिया। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने विलम्ब से घटना के बाबत महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर महिला को मारने एवं अर्ध नग्न करने वाले आरोपियों में दो राजन एवं रोहित को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही कर दी है।

[video width="352" height="640" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2020/05/WhatsApp-Video-2020-05-28-at-8.07.49-PM.mp4"][/video]

ये भी पढ़ेंः कोरोना संकट में भी गरीबों की मदद के लिए आगे नहीं आया IMA, ऐसा रहा बर्ताव

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हुआ वायरल

दरअसल, अकबरी के बच्चों ने आरोपियों के जानवर को बांध लिया था, बाद में जानवर वापस भी कर दिये। इस घटना के कुछ देर बाद अकबरी बाजार सामान लेने गयी थी। वहीं पर राजन रोहित एवं उसके परिजन अकबरी से कहा सुनी करने लगे और मार पीट करने लगे इतना ही नहीं महिला को अर्ध नग्न कर मारा पीटा। मछली शहर कोतवाल ने बताया कि पुलिस ने अपने स्तर से अपराध करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही कर दिया है मौके पर शान्ति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस लगा दिया है।

रिपोर्टर- कपिल देव मौर्य

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story