×

शादी के बंधन में बंध रही अदिति सिंह, जानें किससे हो रही शादी

कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह पंजाब के कांग्रेस विधायक अंगद सैनी से शादी करने वाली हैं। इनकी शादी 21 नवंबर को नई दिल्ली में होगी। जानकारी के अनुसार सैनी परिवार का दो दिन बाद 23 नवंबर को एक रिसेप्शन भी होगा।

Shivakant Shukla
Published on: 16 Nov 2019 3:11 PM GMT
शादी के बंधन में बंध रही अदिति सिंह, जानें किससे हो रही शादी
X

रायबरेली: कांग्रेस के बाहुबली नेता अखिलेश सिंह की बेटी व रायबरेली से कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह पंजाब के कांग्रेस विधायक अंगद सैनी से शादी करने वाली हैं। इनकी शादी 21 नवंबर को नई दिल्ली में होगी। जानकारी के अनुसार सैनी परिवार का दो दिन बाद 23 नवंबर को एक रिसेप्शन भी होगा।

ये भी पढ़ें— 1 हजार करोड़ से बनेगा भव्‍य मंदिर, 100 मीटर होगी ऊंचाई, जानें इसकी खासियत

परिवार के लोगों का कहना है कि शादी के कार्ड समारोह के लिए आमंत्रितों को दिए जा रहे हैं। अंगद और अदिति दोनों ही 2017 में विधायक बने और राजनीतिक परिवारों से आते हैं।

कौन हैं अंगद सैनी?

बता दें कि अंगद ने 2017 में अपनी राजनीति कैरियर की शुरुआत की और शहीद भगत नगर विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की। युवा विधायक अंगद सैनी, स्वर्गीय दिलबाग सिंह के परिवार से हैं, जिन्होंने रिकॉर्ड छह बार नवांशहर सीट जीती।

इसी तरह, अदिति सिंह उत्तर प्रदेश में सबसे युवा विधायकों में से एक हैं, जिन्होंने 2017 में 90,000 से अधिक वोटों के साथ रायबरेली सदर सीट जीती थी। उनके पिता अखिलेश कुमार सिंह ने पांच बार रायबरेली से चुनाव जीत चुके हैं। फिलहाल अब उनका देहांत हो चुका है।

ये भी पढ़ें— ये राशि वाले 2020 में बनेंगे करोड़ों के मालिक, वर्षों बाद बनने जा रहा ऐसा राजयोग

ध्यान रहे कि एक बार सोशल मीडिया पर राहुल गांधी और अदिति सिंह के शादी की खबर खूब वायरल हुई थी। जिसको लेकर अदिति सिंह ने बयान भी जरी किया था।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story