×

पुलिस की मौत का बदलाः विकास दुबे पर बड़ी कार्रवाई, आशियाने पर दौड़ी जेसीबी

चौबेपुर थाने के एक दारोगा, एक सिपाही व एक होमगार्ड ने विकास दुबे को पुलिस दबिश की जानकारी लीक की थी तीनों से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ से कुछ घंटे पहले इन लोगों की विकास दुबे से बात हुई थी। पुलिस ने इस मामले में 35 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

Newstrack
Published on: 4 July 2020 8:01 AM GMT
पुलिस की मौत का बदलाः विकास दुबे पर बड़ी कार्रवाई, आशियाने पर दौड़ी जेसीबी
X

विकास दूबे की तलाश में पुलिस ने जहां जान लड़ा दी है। उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया है। वहीं एक बड़ी कार्रवाई में भारी पुलिस अमले को लेकर कानपुर के बिठूर स्थित उसका घर गिराने की कार्रवाई की जा रही है। इस बीच पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि पुलिस की दबिश की जानकारी चौबेपुर थाने से लीक हुई है।

ऐसे गिराया घर

कानपुर देहात में स्थित विकास दुबे का घर तोड़ने के लिए जेसीबी का इस्तेमाल किया गया है। खबर लिखे जाने तक घर तोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। विकास दुबे का यह किलेनुमा घर उसके बिकरू गांव में है। इसी घर से अंधाधुंध गोलियां बरसाकर पुलिसकर्मियों की हत्या की गई थी। इस घर में मौजूद विकास दुबे के पिता और नौकरानी को घर से बाहर निकाल लिया गया है।



तलाश जारी

मध्य प्रदेश राजस्थान में भी विकास दुबे की तलाश की जा रही है। यूपी के लखीमपुर खीरी में भी उसकी तलाश की जा रही है। इस बीच नेपाल बॉर्डर पर भी अलर्ट कर दिया गया है। यहां नेपाल से जुड़ी 120 किमी की सीमा है, चार थाने हैं, हर जगह फोटो चस्पा कर दी गई है, एसएसबी के अधिकारियों को भी जानकारी दे दी गई है। जिले के बॉर्डर की ओर जाने वाली सड़कों पर वाहनों को रोककर जांच की जा रही है। लखीमुपर खीरी जिले की पुलिस अलर्ट पर है।

पढ़े ये भी

कानपुर एनकाउंटर: पहले से ही बदमाशों को थी भनक, देखें मुठभेड़ की तस्वीरें



मुखबिर निशाने पर

अब तक करीब तीन दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस को शक है कि चौबेपुर थाने के एक दारोगा, एक सिपाही व एक होमगार्ड ने विकास दुबे को पुलिस दबिश की जानकारी लीक की थी तीनों से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ से कुछ घंटे पहले इन लोगों की विकास दुबे से बात हुई थी। पुलिस ने इस मामले में 35 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

पढ़े ये भी

कानपुर: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल, एक फरार

कानपुर कांड का खुलासा: 8 पुलिसकर्मियों की हत्या से कांपा यूपी, हुई ताबड़तोड़ फायरिंग

Newstrack

Newstrack

Next Story