×

शिक्षक भर्ती मामले में सियासत तेज, कांग्रेस का सरकार पर एक नए घोटाले का आरोप

प्रदेश कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि यूपी के शिक्षा विभाग में डकैतों का गिरोह चल रहा है और इस गिरोह को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। पार्टी की मांग है कि शिक्षा विभाग मंें चल रहे घोटालों की न्यायिक जांच उच्च न्यायालय या सर्वोच्च न्यायालय के जज की निगरानी में कराई जाए।

suman
Published on: 10 Jun 2020 3:56 PM GMT
शिक्षक भर्ती मामले में सियासत तेज, कांग्रेस का सरकार पर एक नए घोटाले का आरोप
X

लखनऊ: प्रदेश कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि यूपी के शिक्षा विभाग में डकैतों का गिरोह चल रहा है और इस गिरोह को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। पार्टी की मांग है कि शिक्षा विभाग में चल रहे घोटालों की न्यायिक जांच उच्च न्यायालय या सर्वोच्च न्यायालय के जज की निगरानी में कराई जाए।

यह पढ़ें...CM योगी के बयान पर नेपाल को लगी मिर्ची, अब कहने लगा ये बात

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बुधवार को प्रेसवार्ता में यूपी विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा ने कहा कि 69 हजार शिक्षक भर्ती में प्रतियोगी छात्र छात्राओं के साथ बहुत नाइंसाफी हुई है। इस भर्ती प्रक्रिया में सत्ताधारी दल के लोग शामिल हैं। तमाम संचार माध्यमों से योगी आदित्यनाथ की करतूत सामने आ गयी है। आराधना मिश्रा ने कहा कि सत्ता संरक्षण में पूरा शिक्षा विभाग भ्रष्टाचार की दलदल में फंसा हुआ है। एक तरफ अभी 69 हजार भर्ती में घोटाला सामने आया है और अब शिक्षा विभाग में ’फर्जी शिक्षक वेतन महाघोटाला’ सामने आ गया है। यह सैकड़ों करोड़ का घोटाला है। आज श्रावस्ती में 6 फर्जी शिक्षक सामने आये हैं जो वेतन ले रहे थे। 12 ललितपुर में फर्जी उर्दू शिक्षकों का नाम आया है।

उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले अनामिका शुक्ला का मामला सामने आया था कि एक नाम पर कैसे दो दर्जन से अधिक जगह से वेतन लिया जा रहा हैं। 9 जून को अनामिका शुक्ला का मामला बेनकाब हो गया। अनामिका शुक्ला का दावा है कि उन्होंने कभी नौकरी ही नहीं कीं हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में डकैतों का गिरोह चल रहा है और इस गिरोह को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने मांग किया कि इस महा घोटाले की न्यायिक जांच माननीय उच्च न्यायालय या सर्वोच्च न्यायालय के जज के निगरानी में कराई जाए।

यह पढ़ें...जल रही धरती: 3 शहरों के ऊपर मंडरा रहा भीषण खतरा, सामने तबाही का मंजर

प्रेसवार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र चैधरी ने कहा कि शिक्षा विभाग में चल रही खुली लूट और डैकती ने साधारण सी एक महिला को शिकार बनाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी लगातार इस मामले पर आवाज बुलंद कर रहीं हैं। उन्होंने कहा कि इसका शिकार हुई गोंडा की अनामिका शुक्ला से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे। चैधरी ने कहा कि कांग्रेस 69 हजार शिक्षक भर्ती घोटाले के खिलाफ हर लड़ाई लड़ने को तैयार है। पूरे पार्टी इंसाफ की यह लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रतापगढ़ में शिक्षक भर्ती घोटाले के कई नाम सामने आए हैं लेकिन वे अभी भी पुलिस के पकड़ से बाहर हैं। आखिर पर्दे के पीछे कौन है?

रिपोर्ट: मनीष श्रीवास्तव

suman

suman

Next Story