×

महिला डॉक्टर का कातिल: ऐसे रचा हत्या का खेल, जान कांप जाएगी रूह

आगरा में महिला डॉक्टर की बेरहमी से हत्या मामले में विवेक नाम के डॉक्टर ने गुनाह कबूल करते हुए बताया कि कैसे उसने डॉक्टर योगिता की गला दबा कर हत्या की।

Shivani
Published on: 20 Aug 2020 6:16 AM GMT
महिला डॉक्टर का कातिल: ऐसे रचा हत्या का खेल, जान कांप जाएगी रूह
X
agra doctor yogita gautam murder accused vivek accept crime

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में महिला डॉक्टर की बेरहमी से हत्या मामले में पुलिस ने विवेक नाम के डॉक्टर को हिरासत में लिया था। पुलिस पूछताछ में विवेक ने गुनाह कबूल करते हुए बताया कि कैसे उसने डॉक्टर योगिता की गला दबा कर हत्या करने का प्रयास किया और योगिता की मौत तब भी न होने पर चाकू से वार कर शव को सुनसान इलाके में फेंक दिया।

महिला डॉक्टर योगिता गौतम की हत्या का खुलासा

दरअसल, मंगलवार से लापता लेडी डॉक्टर का शव बुधवार को आगरा शहर के दूर डौकी थाना इलाके के बमरौली कटारा में एक खाली प्लॉट में मिला। शव देखने से ही पता चल गया कि कितनी बेरहमी से महिला डकटर का कत्ल किया गया था। मृतक डॉक्टर योगिता गौतम ने सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस पास किया था।

yogita gautam file

लापता डॉक्टर का शव मिलने से मचा हड़कंप

डॉक्टर योगिता गौतम दिल्ली की रहने वाली थी। उसके पिता और भाई भी डॉक्टर हैं। मंगलवार से योगिता गायब थी और उसका फोन भी स्विच ऑफ था। जिसके बाद परिवार ने पुलिस में मामला दर्ज कराया। परिजनों के मुताबिक, उरई जालौन मेडिकल कॉलेज में विवेक तिवारी नाम का डॉक्टर उनकी बेटी योगिता को लगातार परेशान कर रहा था।

ये भी पढ़ेंः कोरोना पर नया खुलासा: लोग मल से छोड़ रहे कोरोना, जांच में सामने आई ये बात

डॉक्टर विवेक ने की बेरहमी से हत्या, कबूला जुर्म

आरोपों के मुताबिक डॉ विवेक तिवारी डॉक्टर योगिता गौतम को जान से मारने की धमकी दे रहा था। डॉ योगिता गौतम से जुड़ी जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने डौकी थाना क्षेत्र में घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो डॉक्टर योगिता गौतम की मौत से जुड़े सुराग पुलिस के सामने आ गए।

yogita gautam file

आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

पुलिस ने शक के आधार पर विवेक तिवारी को हिरासत में ले लिया है। विवेक से पूछताछ में योगिता के हत्या की सारी दास्तान खुलती चली गयी। डॉक्टर विवेक ने अपने कबूलनामे में बताया कि 7 साल से दोनों सम्पर्क में थे और एक दिन दोनों कार में किसी बात पर लड़ने लगे। गुस्से ने विवेक ने योगिता का गला दबाया लेकिन मौत न होने पर कार में रहे चाकू से योगिता के सिर पर वार कर दिया। मौत होने के बाद उसके शव को सूनसान जगह पर फेंक कर फरार हो गया।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story