Agra News: मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा-जनवरी 2024 में हो जायेगा 6 किलोमीटर ट्रैक का उद्घाटन

Agra News: तीन दिवसीय इंडियन इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में शामिल होने के बाद मुख्य सचिव मेट्रो कोरिडोर का निरीक्षण करने पहुँचे। मेट्रो कार्य की प्रगति देखी। पहले कोरीडोर पर चल रहे काम को उत्तम बताया।

Rahul Singh
Published on: 17 Jun 2023 1:18 PM GMT
Agra News: मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा-जनवरी 2024 में हो जायेगा 6 किलोमीटर ट्रैक का उद्घाटन
X
मेट्रो ट्रैक का निरीक्षण करते मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा (Pic: Newstrack)

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने तीन दिवसीय इंडियन इंडस्ट्री कॉन्क्लेव 2023 में हिस्सा लिया। कॉन्क्लेव में शामिल होने के बाद मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा मेट्रो कोरिडोर का निरीक्षण करने पहुँचे। मुख्य सचिव ने मेट्रो कार्य की प्रगति देखी। पहले कोरीडोर पर चल रहे काम को उत्तम बताया। मीडिया से बात करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि दिसंबर लास्ट या जनवरी 2024 में मेट्रो के पहले फेज का उद्घाटन हो जाएगा। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने कहा कि प्रायोरिटी कॉरिडोर के 6 किलोमीटर ट्रैक पर जनवरी माह में मेट्रो दौड़ने लगेगी।

उन्होंने कहा कि 2025 तक दूसरे ट्रैक का काम भी पूरा हो जायेगा। मुख्य सचिव ने कहा कि मेट्रो आत्मनिर्भर भारत का सर्वोत्तम उदाहरण है। मेट्रो निर्माण में मेक इन इंडिया और आत्म निर्भर भारत का सपना साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि मेट्रो के सभी कोच देश में ही तैयार किये जा रहे हैं। मेट्रो को चलाने के लिए भी भारतीय तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। स्मार्ट सिटी में हुए भ्रष्टाचार के सवाल पर मुख्य सचिव स्मार्ट सिटी के फायदे और विकास की चर्चा करते रहे। भ्रष्टाचार के सवाल पर मुख्य सचिव खुलकर कुछ नही बोले। इतना जरूर कहा कि स्मार्ट सिटी के कार्यों में अगर भ्रष्टाचार हुआ है तो भारत सरकार का आवास एवं शहरी मंत्रालय संज्ञान लेगा। भ्रष्टाचार करने वालों पर कार्यवाही की जाएगी।

Rahul Singh

Rahul Singh

Next Story