×

महिलाओं के सहयोग के बिना देश-समाज का विकास संभव नहीं-अजय कुमार लल्लू

शिक्षा व नौकरी के क्षेत्र में बेटियों को आगे बढ़ाने का काम कांग्रेस की सरकारों ने किया। इन्दिरा जी के साहस एवं दृढ़ता के चलते उन्हें सम्पूर्ण दुनिया आयरन लेडी के नाम से जानती है।

suman
Published on: 8 March 2021 3:41 PM GMT
महिलाओं के सहयोग के बिना देश-समाज का विकास संभव नहीं-अजय कुमार लल्लू
X
अजय कुमार लल्लू (फोटो: सोशल मीडिया)

लखनऊ । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा है कि देश की सरकारें महिलाओं को सम्मान और अधिकार देने के लिए तैयार नहीं हैं। किसी भी देश की आधी आबादी के विकास के बिना देश और प्रदेश का विकास संभव नहीं है। महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक अधिकार कांग्रेस पार्टी की सरकारों ने दिया, लेकिन आज जो सरकारें महिलाओं के अधिकार की बात करती हैं वह महिलाओं को लेकर गंभीर नहीं हैं। महिलाओं के सर्वाधिक उत्पीड़न व बलात्कार के मामले गैर कांग्रेसी सरकारों के कार्यकाल में हुए हैं।

महिलाओं के सम्मान का कार्यक्रम

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को महिलाओं के सम्मान का कार्यक्रम का आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं को सर्वाधिक सशक्त करने का काम कांग्रेस की महिला प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी ने किया। सबसे पहले महिलाओं को भूमि के पट्टे एवं आयकर में छूट, वृद्ध एवं विधवा महिलाओं को पेंशन आदि का प्राविधान करके उन्हें समृद्ध बनाने का काम किया।

यह पढ़ें....भारतीय स्वतंत्रता के 75 साल: 12 मार्च से शुरू होगा अमृत महोत्सव, जानें क्या होगा खास

बेटियों को आगे बढ़ाने का काम कांग्रेस की सरकारों ने किया

शिक्षा व नौकरी के क्षेत्र में बेटियों को आगे बढ़ाने का काम कांग्रेस की सरकारों ने किया। इन्दिरा जी के साहस एवं दृढ़ता के चलते उन्हें सम्पूर्ण दुनिया आयरन लेडी के नाम से जानती है। उन्होने कहा कि आज महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्र में यदि है तो वह कांग्रेस की देन है।

यह पढ़ें....बम धमाकों से दहल उठी थी दिल्ली, फिर हुआ बाटला हाउस एनकाउंटर, जानें पूरी कहानी

कांग्रेस पार्टी ने प्रशस्त किया

ग्राम प्रधान से लेकर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री बनने का मार्ग कांग्रेस पार्टी ने प्रशस्त किया। प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मध्य जोन ममता चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कार्य करने वाली तारा देवी को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इस मौके पर महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष सुशीला शर्मा, माया चौबे, वंदना सिंह, सुशीला सोनकर, राधा पाण्डेय आदि महिला कांग्रेस की पदाधिकारी मौजूद रहीं।

रिपोर्ट अखिलेश तिवारी

suman

suman

Next Story