×

भारतीय स्वतंत्रता के 75 साल: 12 मार्च से शुरू होगा अमृत महोत्सव, जानें क्या होगा खास

2047 में आजादी के 100 वर्ष को मनाने के सम्बन्ध में  भी अवधारणा विकसित होगी। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के अज्ञात सेनानियों की गाथाओं को भी जन-जन तक पहुँचाया  जाएगा।

suman
Published on: 8 March 2021 2:51 PM GMT
भारतीय स्वतंत्रता के 75 साल: 12 मार्च से शुरू होगा अमृत महोत्सव, जानें क्या होगा खास
X
2047 में आजादी के 100 वर्ष को मनाने के सम्बन्ध में  भी अवधारणा विकसित होगी। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के अज्ञात सेनानियों की गाथाओं को भी जन-जन तक पहुँचाया  जाएगा।

लखनऊ: भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ का स्मरणोत्सव मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गठित राष्ट्रीय समिति की पहली बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस आयोजन का लक्ष्य लोगों को भारत की आजादी और स्वतंत्रता संग्राम के महत्व को समझाना है। साथ ही, युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता आन्दोलन की जानकारी देना है। इससे युवाओं को जोड़ना है। इस आयोजन को एक आन्दोलन का रूप देना है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

यह स्मरणोत्सव ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ कहलाएगा जो अगले 75 सप्ताह तक चलेगा। इस महोत्सव की शुरुआत 12 मार्च से होगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहां अपने सरकारी आवास से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अधिकारियों के साथ हिस्सा लिया ।

यह पढ़ें...महिलाओं को महान मत बनाइये, उन्हें समानता और सम्मान दीजिए: प्रो. संजय द्विवेदी

आजादी का संघर्ष अनुभव

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह आयोजन देश के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस बात का प्रयास किया जाएगा कि यह आयोजन कैसे जन-जन का पर्व बने। यह ऐसा पर्व होना चाहिए जिसमें आजादी का संघर्ष अनुभव हो। इस आयोजन में सनातन भारत के गौरव की झलक होगी। इससे वर्ष 2047 में आजादी के 100 वर्ष को मनाने के सम्बन्ध में भी अवधारणा विकसित होगी। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के अज्ञात सेनानियों की गाथाओं को भी जन-जन तक पहुँचाया जाएगा।

cm yogi

राज्य स्तरीय आयोजन समिति का गठन

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा भारत की आजादी की 75 वर्षगांठ के अवसर पर राज्य स्तरीय अमृत महोत्सव हेतु राज्य स्तरीय आयोजन समिति का गठन राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की अध्यक्षता तथा कार्यकारणी समिति का गठन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता मेें किया गया है। राज्य सरकार द्वारा स्मरणोत्सव के वृहद आयोजन की रूपरेखा तैयार की गयी है।

यह पढ़ें...7th pay commission: कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, अप्रैल से बढ़ जाएगी सैलरी

वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मुख्य सचिव आरके तिवारी, अपर मुख्य सचिव सूचना एवं एमएसएमई नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव राजस्व श्रीमती रेणुका कुमार, अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा श्रीमती आराधना शुक्ला, अपर मुख्य सचिव युवा कल्याण श्रीमती डिम्पल वर्मा, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना संजय प्रसाद तथा प्रमुख सचिव संस्कृति एवं पर्यटन मुकेश कुमार मेश्राम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे

रिपोर्ट श्रीधर अग्निहोत्री

suman

suman

Next Story